फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEECUP Counselling Result: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग राउंड-1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Sat, 10 Sep 2022 08:28 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEECUP Counselling 2022 Result: राउंड 2 के लिए पंजीकरण 11 सितंबर, 2022 से शुरू होगा। आपको पंजीकरण करना होगा, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच के विकल्प को भरना होगा और उन्हें लॉक करना होगा। 13 सितंबर, 2022, राउंड-2 पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
JEECUP Counselling 2022 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEECUP Counselling 2022 Round 1 Seat Allotment Result Out: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) काउंसलिंग 2022 राउंड-1 सीट आवंटन का परिणाम शनिवार, 10 सितंबर को jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने यूपी जेईई पॉलिटेक्निक काउंसलिंग के पहले राउंड के लिए आवेदन किया था, वे JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन

अब राउंड 1 के परिणाम शनिवार को घोषित कर दिए गए हैं। परिणाम जारी होने के बाद अब उम्मीदवारों को ऑनलाइन सत्यापन, फ्रीज/फ्लोट विकल्प चयन, आदि प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा। 11 सितंबर से पहले दौर की सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया की शुरुआत हो रही है, जबकि 13 सितंबर को इसका समापन हो जाएगा। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों को सीट फ्रीज करने के लिए 3000 रुपये का सुरक्षा शुल्क जमा करना होगा। जबकि फ्लोट चयन करने वाले उम्मीदवारों के लिए शुल्क 500 रुपये होगा। 

JEECUP Counselling Result 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम : 10 सितंबर
  • राउंड 1 दस्तावेज सत्यापन, फ्रीज/ फ्लोट विकल्प : 11 सितंबर से 13 सितंबर
  • राउंड 2 रजिस्ट्रेशन : 11 सितंबर से 13 सितंबर, 2022
  • राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम : 14 सितंबर, 2022
 

JEECUP Seat Allotment Result: ऐसे करें चेक

  1. सबसे पहले उम्मीदवार JEECUP की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
  2. इसके बाद होम पेज पर CANDIDATE ACTIVITY BOARD खोजें।
  3. यहां Seat Allotment Result of Round 1 for JEECUP 2022 Counselling पर क्लिक करें। 
  4. इसके बाद एक नए पेज पर री-डायरेक्ट कर दिए जाएंगे। 
  5. यहां उम्मीदवार Application Number, Password और Security Pin दर्ज करें।
  6. इसके बाद साइन इन ऑप्शन पर क्लिक करें। 
  7. अब आपका सीट आवंटन परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध हो जाएगा। 
  8. उम्मीदवार इसके बाद ऊपर निर्दिष्ट प्रक्रिया के अनुसार, आगे की प्रक्रिया पूरी करें।
विज्ञापन

JEECUP Counselling Result: 11 सितंबर से राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू

उम्मीदवारों को यह भी पता होना चाहिए कि राउंड 2 के लिए पंजीकरण 11 सितंबर, 2022 से शुरू होगा। आपको पंजीकरण करना होगा, पंजीकरण शुल्क का भुगतान करना होगा, अपनी पसंद के कॉलेज और ब्रांच के विकल्प को भरना होगा और उन्हें लॉक करना होगा। 13 सितंबर, 2022, राउंड-2 पंजीकरण पूरा करने की अंतिम तिथि है। 14 सितंबर, 2022 को सीट आवंटन के दूसरे दौर के नतीजे जारी किए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें