JEECUP UP JEE 2023 Application Process: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा-पॉलिटेक्निक यानी यूपीजेईई (UPJEE) की परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। UPJEE पॉलिटेक्निक परीक्षा गुरुवार, एक जून, 2023 से मंगलवार, छह जून, 2023 के बीच विभिन्न समूहों के लिए आयोजित की जाएगी। UPJEE परीक्षा की तारीखों की घोषणा करते हुए, उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (JEECUP) ने कहा कि उम्मीदवार यूपीजेईई (UPJEE) पॉलिटेक्निक के लिए jeecup.admissions.nic.in पर आवेदन कर सकेंगे।
चरण 1: सबसे पहले उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in पर जाएं।
चरण 2: अपने नाम और संपर्क विवरण के साथ स्वयं को रजिस्टर करें।
चरण 3: आवेदन के लिए योग्यता और संपर्क संबंधी आवश्यक विवरण भरें।
चरण 4: अब ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करें।
चरण 5: अपने आवेदन फॉर्म को सावधानीपूर्वक जांच कर सबमिट कर दें।
चरण 6: उम्मीदवार आवेदन फॉर्म को भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड कर लें।