फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main Answer Key: जेईई मेन सत्र 1 की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी, यहां से करें डाउनलोड

Wed, 07 Feb 2024 11:00 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Main 2024 Answer Key: एनटीए ने जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा की उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक की मदद से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। आपत्ति दर्ज कराने के लिए भी विंडो खोल दी गई है। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
JEE Main Answer Key - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने आज, संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य सत्र 1 (जेईई मेन 2024) की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। जेईई मेन उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट, jeemain.nta.ac.in पर सक्रिय है। एनटीए ने उत्तर कुंजी के साथ जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट भी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति

जेईई मेन 2024 उत्तर कुंजी आपत्ति विंडो भी अब सक्रिय है। उम्मीदवार जेईई मेन सत्र 1 अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ 8 फरवरी तक रात 11:00 बजे तक आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर आपत्ति उठा सकते हैं। उम्मीदवारों को जेईई मेन आधिकारिक उत्तर कुंजी 2024 में चुनौती दिए गए प्रति प्रश्न 200 रुपये का आपत्ति शुल्क देना होगा।

एनटीए ने बीई, बीआर्क, बीई और बीटेक पेपर के लिए 24 जनवरी से 1 फरवरी तक जेईई मेन 2024 परीक्षा आयोजित की। उम्मीदवार जेईई लॉगिन लिंक के माध्यम से जनवरी सत्र के लिए एनटीए जेईई मेन्स उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। जेईई मेन 2024 की अनंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल आवेदन संख्या और जन्म तिथि हैं।

संभावित अंको की करें गणना

जेईई मेन उत्तर कुंजी में परीक्षा में पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर शामिल हैं। उम्मीदवार अपने उत्तरों को सत्यापित कर सकते हैं और संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। उत्तरों को सत्यापित करने के लिए, उम्मीदवारों को अपनी जेईई मेन रिस्पॉन्स शीट को उत्तर कुंजी से मिलाना होगा। उत्तर पुस्तिका उम्मीदवार के लॉगिन के माध्यम से भी उपलब्ध है।
विज्ञापन

जेईई मेन उत्तर कुंजी 2024 कैसे डाउनलोड करें

जेईई मेन 2024 उत्तर कुंजी पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
  • जेईई मेन 2024 की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
  • जेईई मेन उत्तर कुंजी सत्र 1 लिंक पर क्लिक करें।
  • आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • उत्तर कुंजी प्रदर्शित की जाएगी।
  • जेईई मेन उत्तर कुंजी सत्र 1 डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें