फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Main 2023: सीबीएसई 12वीं के प्रैक्टिकल एक जनवरी से होंगे, तो क्या अब जनवरी में नहीं होगी जेईई मेन?

Fri, 11 Nov 2022 07:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Is Delay in JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के आगामी सत्र के देरी से शुरू होने के आसार है। इस बीच, सीबीएसई ने बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तारीखें घोषित की गई हैं।
विज्ञापन
जेईई मेन 2023 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Main 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन जिसके माध्यम से देश के 32 एनआईटी, 26 ट्रिपल आईटी एवं 36 जीएफटीआई की 50 हजार से ज्यादा सीटों पर प्रवेश मिलता है, आगामी सत्र में देरी से शुरू होने के आसार है। इस वर्ष अभी तक अगले साल के लिए जेईई मेन यानी मुख्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तिथियां घोषित नहीं हुई हैं। जबकि सीबीएसई की ओर से कक्षा 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा एक जनवरी से आयोजित की जाने की घोषणा कर दी गई है। 

विज्ञापन

वहीं, अगले साल जेईई मेन परीक्षा में कब और कितने चरणों में होगी? इस सवाल की जानकारी भी नहीं मिल सकी है। जिससे लाखों स्टूडेंट्स असमंजस में है। स्टूडेंट्स के मध्य इस बात की भी चिंता है की इस वर्ष जेईई मेन एवं एडवांस्ड परीक्षा के लिए क्वालिफाई होने के लिए बोर्ड पात्रता क्या रहने वाली है, क्योंकि गत तीन वर्षों से आईआईटी एवं एनआईटी में प्रवेश के लिए बोर्ड पात्रता में छूट दी गई  थी। 

जेईई मेन जनवरी में होने की संभावना कम  

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने अमर उजाला को बताया कि पहले जो कयास लगाए जा रहे थे, की इस वर्ष जेईई मेन का पहला अटेम्प्ट जनवरी में हो सकता है उसकी संभावना अब कम दिखाई दे रही है, क्योंकि सीबीएसई बोर्ड द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार प्रैक्टिकल परीक्षा भारत एवं विदेशों के सभी स्कूलों में एक जनवरी से प्रारंभ की जानी है। 
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड की मुख्य परीक्षा 15 फरवरी से प्रस्तावित

वहीं, 12वीं बोर्ड के प्रैक्टिकल की परीक्षाएं करीब 15 से 20 दिन तक स्कूलों में अपने अपने स्लोट्स के अनुसार चलती है एवं सीबीएसई बोर्ड की मुख्य परीक्षा 15 फरवरी से प्रस्तावित है। ऐसे में जेईई मेन परीक्षा का पहला अटेम्प्ट जनवरी में होने की संभावना को लेकर संशय बन गया है। वैसे भी देखा जाए तो यदि एनटीए को जेईई मेन परीक्षा जनवरी में करवानी हो तो कम से कम दो माह पूर्व छात्रों को सूचित करना होता है, ताकि छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी सही तरीके से कर सके, परंतु अभी तक परीक्षा तिथियों को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें