फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET UG 2022: नीट यूजी काउंसलिंग के तीसरे दौर के शेड्यूल में हुआ बदलाव; अब 13 नवंबर तक करा सकते हैं पंजीकरण

Fri, 11 Nov 2022 04:56 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडर ग्रेजुएट (NEET UG) काउंसलिंग 2022 राउंड दो सीट अलॉटमेंट रिजल्ट डेट को फिर से शेड्यूल किया है। 
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET UG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET UG) काउंसलिंग 2022 के लिए दूसरे दौर की सीट अलॉटमेंट रिजल्ट की तारीख को फिर से शेड्यूल कर दिया है। एमसीसी के संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, नीट यूजी दूसरे दौर का अंतरिम आवंटन परिणाम अब 14 नवंबर, 2022 को घोषित किया जाएगा। जबकि आवंटित कॉलेज में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों के रिपोर्टिंग करने की शुरुआत 15 नवंबर से होगी। 

विज्ञापन

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की समय-सीमा को 13 नवंबर, 2022 सुबह 10 बजे तक बढ़ा दिया है। एमसीसी ने एक अधिसूचना में कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा 2022 के केस संख्या 28373 में पारित निर्णय और यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के शेड्यूल का विस्तार करने के लिए कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने यूजी काउंसलिंग 2022 का विस्तार करने का निर्णय किया है।
 

मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले से हुआ बदलाव

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट यूजी दूसरे दौर की काउंसलिंग के लिए पंजीकरण की समय-सीमा को 13 नवंबर, 2022 सुबह 10 बजे तक बढ़ा दिया है। एमसीसी ने एक अधिसूचना में कहा कि मद्रास उच्च न्यायालय द्वारा 2022 के केस संख्या 28373 में पारित निर्णय और यूजी काउंसलिंग राउंड-2 के शेड्यूल का विस्तार करने के लिए कई अनुरोध प्राप्त होने के बाद सक्षम प्राधिकारी ने यूजी काउंसलिंग 2022 का विस्तार करने का निर्णय लिया है।

 
विज्ञापन

च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग भी आगे बढ़ाई

भुगतान की सुविधा भी 13 नवंबर को रात 11.59 बजे तक उपलब्ध रहेगी। मेडिकल उम्मीदवार 13 नवंबर, 2022 की सुबह आठ बजे तक पंजीकरण विकल्प को रीसेट कर सकते हैं। नीट यूजी 2022 काउंसलिंग के लिए च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग की तारीखों को भी 13 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है। इससे पहले नीट यूजी काउंसलिंग के दूसरे दौर के सीट आवंटन का परिणाम शुक्रवार, 11 नवंबर तक घोषित किए जाने वाले थे। लेकिन इन्हें टाल दिया गया है। 

उम्मीदवार, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाकर नीट यूजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर के लिए पंजीकरण कर सकते हैं और फिर इसे पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवार आवश्यक विवरण भरकर और ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करके पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें