फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced Topper: राजित गुप्ता ने पूरे देश में हासिल की रैंक-1; इंटरव्यू में बताया टॉप करने का फॉर्मूला

Mon, 02 Jun 2025 01:16 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Rajit Gupta JEE Advanced Topper: जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करने वाले कोटा के राजित गुप्ता ने बताया कि गलतियों से सीखे गए सबक ने उन्हें सफलता दिलाई। पढ़ें पूरी कहानी।
 
विज्ञापन
JEE Advanced 2025 Topper Rajit Gupta - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajit Gupta JEE Advanced Topper 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2025 में कोटा निवासी राजित गुप्ता ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर पूरे शहर को गौरवान्वित कर दिया है। राजित, जो महावीर नगर कोटा के रहने वाले हैं, ने 332 नंबर हासिल किए और बताया कि "गलतियों से सीखने और खुशी के साथ पढ़ाई करने" का मंत्र ही उनकी सफलता की कुंजी बना।
विज्ञापन


AIR 1 हासिल करने वाले राजित गुप्ता ने अमर उजाला के साथ बातचीत में कहा कि मैं तभी पढ़ता था जब मन करता था। लेकिन पढ़ाई करता तो ध्यान लगाकर करता था। स्ट्रिक्ट शेड्यूल से मैं बचता था, क्योंकि वह अनावश्यक प्रेशर देता है। 

राजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल; देखें लिस्ट
विज्ञापन


आइए पढ़ते है जेईई एडवांस्ड में AIR-1 रैंक प्राप्त करने वाले कोटा के राजित गुप्ता का पूरा इंटरव्यू...

गलतियों से सीखा टॉप करने का फॉर्मूला

राजित ने बताया कि पढ़ाई के दौरान सबसे ज्यादा फोकस रहता था कि गलतियों को रिपीट नहीं करूं, क्योंकि गलतियां दूर होने से ही आपकी सब्जेक्ट में नींव मजबूत होती है। मेरा की ऑफ सक्सेस है, हैप्पीनेस। हर हाल में खुश रहता हूं। अब भी मौका मिलता है तो कॉलोनी के बच्चों के साथ खेलता हूं। अपनी तैयारी को लेकर कॉन्फिडेंट रहता हूं। हालांकि, मैंने कभी पढ़ाई को लेकर स्ट्रिक्टली शेड्यूल फॉलो नहीं किया, क्योंकि इससे बिना मतलब प्रेशर पड़ता है। इसलिए जब मन होता था, तभी पढ़ता था लेकिन जितनी देर भी पढ़ता था, वो अच्छे से पढ़ता था। डाउट्स क्लीयर करने के बाद ही टॉपिक में आगे पढ़ता था। मेरा मुख्य ध्यान इस बात पर था कि मुझे गलतियां नहीं दोहरानी चाहिए, क्योंकि गलतियों को दूर करने पर ही आपके विषय की नींव मजबूत होती है।

JEE Advanced Topper: सक्षम जिंदल ने हासिल की AIR रैंक-2, साप्ताहिक टेस्ट और मेंटर्स से मिली मजबूती

पहली बार कोटा के स्थानीय विद्यार्थी ने जेईई एडवांस्ड में किया टॉप

जेईई एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर चुके राजित गुप्ता कोटा के महावीर नगर में रहते हैं। पिता दीपक गुप्ता बीएसएनएल में उपमंडल अभियंता एवं मां डॉ. श्रुति अग्रवाल जेडीबी कॉलेज में होम साइंस सब्जेक्ट की प्रोफेसर है। राजित के परिवार में सफलता का यह क्रम नया नहीं हैं। परिवार में शुरू से पढ़ाई व अनुशासन का माहौल मिला। राजित के पिता दीपक ने बताया कि मैं खुद एलन के निदेशक डॉ. बृजेश माहेश्वरी सर से पढ़ा हुआ हूं। हमारे समय में आईआईटी का उतना क्रेज नहीं था। उस समय राजस्थान में तीन ही इंजीनियरिंग कॉलेज थे इसलिए आरपीईटी काफी प्रतिष्ठित एग्जाम माना जाता था। मैंने कोटा इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की फिर एनआईटी प्रयागराज (उस समय इलाहबाद) से एमटेक की। फिलहाल बीएसएनएल में उपखंड अभियंता हूं। 

विज्ञापन

शैक्षणिक सफर और सफलता के सूत्र

राजित गुप्ता का शैक्षणिक सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है। उन्होंने 10वीं कक्षा में 96.8% अंक हासिल कर अपनी पढ़ाई की नींव मजबूत की। इसके बाद जेईई मेन 2025 के जनवरी सेशन में 100 परसेंटाइल और अप्रैल सेशन में ऑल इंडिया रैंक 16 प्राप्त की। इसके बाद अब उन्होंने जेईई  एडवांस्ड 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल कर इतिहास रच दिया।

राजित कोटा स्थिति एलन कैरियर इंस्टीट्यूट के रेगुलर छात्र रहे हैं। उन्होंने बताया कि "मैं अपनी गलतियों को दोहराता नहीं था। यही मेरी सबसे बड़ी ताकत थी। जो भी टॉपिक पढ़ता, उसे पहले पूरी तरह समझता था।" उनकी यह रणनीति और सीखने की स्पष्ट सोच उन्हें देश के सबसे कठिन इंजीनियरिंग परीक्षा में टॉप तक ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें