आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी गर्ल्स सीट
आईआईटी और एनआईटी में 20 फीसदी अतिरिक्त सीटों पर बेटियों को दाखिला मिलेगा। इन अतिरिक्त सीटों से अन्य आरक्षित सीटों में कोई कटौती नहीं हुई है। इसका मकसद बेटियों को देश के इंजीनियरिंग प्रीमियम संस्थानों से जोड़ना है।
JEE Advanced Toppers 2025: रजित गुप्ता AIR-1 के साथ बने टॉपर; देवदत्ता माझी महिला वर्ग में अव्वल; देखें लिस्ट
12वीं में 75 फीसदी या टॉप 20 पर्सेंटाइल जरूरी
जोसा काउंसलिंग 2025 में भाग लेने वाले छात्र ध्यान दें कि 12वीं कक्षा में 75 फीसदी अंक और टॉप 20 पर्सेंटाइल होने जरूरी है। यदि कोई छात्र इन दोनों नियमों को पूरा नहीं कर पाता होगा तो काउंसलिंग में भाग नहीं ले सकेगा। इसके अलावा यदि किसी बोर्ड के टॉप 20 पर्सेंटाइल नहीं होंगे तो ऐसे मामले में सीबीएसई बोर्ड के नियमों का पालन किया जाएगा। वहीं, एससी, एसटी छात्रों को 12वीं कक्षा में 75 फीसदी की बजाय 65 फीसदी अंक होने जरूरी है।
नया नियम, फीस पंजीकरण के साथ प्री-पेमेंट का विकल्प
अब किसी छात्र की सीट फीस जमा न होने के कारण रद्द नहीं होगी। इस वर्ष से फीस जमा करने के नियम में बड़ा बदलाव हुआ है। जोसा काउंसलिंग में पंजीकरण के बाद ज्वाइस फिलिंग के साथ ही छात्र को अपनी फीस जमा करने का मौका मिलेगा। अब छात्र ही फीस जमा करें, यह जरूरी नहीं होगा। बिना लॉगइन भी कोई भी फीस जमा कर सकेगा।
JEE Advanced Result: जेईई टॉपर बनना काफी नहीं! आईआईटी में एडमिशन के लिए पूरी करनी होंगी ये जरूरी शर्तें
दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य
आईआईटी में दाखिला नियम में बदलाव हुआ है। एक छात्र की गलती के कारण दूसरे छात्र को दाखिला सीट से बंचित नही रहना होगा। छात्र को दूसरे से पांचवें राउंड की काउंसलिंग में सीट छोड़नी या पक्की करनी अनिवार्य होगी। यदि कोई छात्र इस अवधि में सीट पर फैसला नहीं ले पाता है तो फिर उसे जेईई एडवांस से डिबार कर दिया जाएगा।