फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced AAT 2024: जेईई एडवांस्ड एएटी के लिए आवेदन की आज अंतिम तिथि; तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण

Mon, 10 Jun 2024 11:43 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced AAT 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आज, 10 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट या एएटी 2024 के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। जिन योग्य उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
JEE Advanced AAT 2024 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced AAT 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान आज, 10 जून को आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट या एएटी 2024 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त करेगा। जिन उम्मीदवारों ने जेईई एडवांस्ड 2024 परीक्षा उत्तीर्ण की है और अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार शाम 5.00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


आर्किटेक्चर एप्टीट्यूड टेस्ट (एएटी 2024) आईआईटी रूड़की, आईआईटी खड़गपुर और आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में स्नातक में प्रवेश के लिए आयोजित एक अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा है।

इस दिन होगी परीक्षा
जेईई एडवांस्ड एएटी परीक्षा 12 जून, 2024 को पेन और पेपर मोड में आयोजित होने वाली है। परिणाम अस्थायी रूप से 14 जून (शनिवार) को शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। जेईई एडवांस्ड 2024 के नतीजे 9 जून, 2024 को घोषित किए गए थे।
विज्ञापन

JEE Advanced AAT 2024: एएटी के लिए ऐसे करें आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर एएटी 2024 के लिए पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना पंजीकरण विवरण दर्ज करके लॉगिन करें।
  • आवेदन पत्र भरें और सबमिट कर दें। 
  • सबमिट किए गए फॉर्म को जांचें और डाउनलोड कर लें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट जरूर ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें