फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस कैंडिडेट रिस्पांस शीट जारी, जानें कब आएगा परिणाम

Thu, 01 Sep 2022 01:55 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

JEE Advanced 2022: जेईई एडवांस्ड, 2022 परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे से और पेपर-2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुआ था।
विज्ञापन
JEE Advanced 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JEE Advanced 2022: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे/IIT Bombay ने JEE Advanced 2022 में शामिल हुए उम्मीदवारों की रिस्पांस शीट को जारी कर दिया है। इस रिस्पांस शीट को आज गुरुवार 01 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया  है। जो भी उम्मीदवार इस साल JEE Advanced 2022 परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपनी  JEE Advanced  Response Sheet को आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

JEE Advanced 2022: इस तारीख को हुई थी परीक्षा
जेईई एडवांस्ड, 2022 परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त, 2022 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का पेपर-1 सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे से और पेपर-2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक हुआ था। प्रश्न-पत्र 29 अगस्त को जारी किए गए थे। छात्र अब रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स और प्रश्न-पत्रों का मिलान कर सकते हैं।

JEE Advanced 2022: कब आएंगे परिणाम?
अब 03 सितंबर को प्रोविजनल आंसर की जारी की जाएगी, तब विद्यार्थी आंसर की से मिलान करने के बाद 04 सितंबर तक अपना फीडबैक दे सकेंगे। इस दौरान 04 सितंबर तक आंसर की पर आपत्ति भी दर्ज करवाई जा सकेगी। इसके बाद 11 सितंबर को ऑल इंडिया रैंक व परिणाम जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर प्रतिक्रिया पत्रक यानी रिस्पॉन्स शीट की जांच और डाउनलोड कर सकते हैं। 
विज्ञापन

JEE Advanced 2022: JEE Advanced 2022: रिस्पॉन्स शीट कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार रिस्पांस शीट को नीचे दिए गए आसान से निर्देशों का पालन कर के चेक कर सकते हैं-: 
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • डाउनलोड रिस्पॉन्स शीट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए लॉगिन पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां लॉग इन के लिए अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • जेईई एडवांस 2022 रिस्पॉन्स शीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें