जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6वीं में दाखिले के लिए होने वाली जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2021 की तारीख बदल दी है। यह जानकारी जेएनवी की आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस अधिसूचना के मुताबिक अब यह परीक्षा मई और जून के महीने में दो भागों में आयोजित की जाएगी। बता दें पहले यह परीक्षा 10 अप्रैल को आयोजित होने वाली थी।
अधिसूचना के अनुसार जेएनएसटी 2021 परीक्षा मिजोरम, मेद्यालय और नागालैंड को छोड़कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए 16 मई को आयोजित की जाएगी। वहीं मिजोरम, मेघालय और नागालैंड के लिए इस प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जून तय की गई है।