फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jamia Millia Islamia: जामिया में यौन उत्पीड़न के आरोप में सहायक प्रोफेसर निलंबित, महीने में दूसरा मामला

Fri, 24 Feb 2023 05:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Sexual Harassment in Jamia Millia Islamia: राष्ट्रीय राजधानी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया के परिसर में एक बार फिर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आतंरिक जांच कमेटी ने मनोविज्ञान विभाग के एक सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Sexual Harassment in Jamia Millia Islamia - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sexual Harassment in Jamia Millia Islamia: राष्ट्रीय राजधानी स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया के परिसर में एक बार फिर शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद आतंरिक जांच कमेटी ने मनोविज्ञान विभाग के एक सहायक प्रोफेसर को निलंबित कर दिया है। प्रशासन ने भी मामले के पूर्ण तथ्यों पर विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा सहायक प्रोफेसर डॉ आबिद हुसैन के आचरण की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, हुसैन ने आरोपों को खारिज कर दिया है और संकाय सदस्यों पर उसके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

यह दूसरी बार है कि एक संकाय सदस्य को एक महीने में परिसर में कथित यौन दुराचार पर निलंबित कर दिया गया है। इस महीने की शुरुआत में, जामिया मिल्लिया इस्लामिया में ही प्रबंधन अध्ययन विभाग के सहायक प्रोफेसर एस वीरमानी को निलंबित किया था, जिस पर कथित रूप से महिला छात्र का यौन उत्पीड़न का आरोप था।

ऑफिस मेमो में, जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रजिस्ट्रार नाज़िम हुसैन जाफरी ने कहा कि हुसैन के खिलाफ कार्रवाई मनोविज्ञान विभाग के सात संकाय सदस्यों द्वारा दायर एक लिखित शिकायत पर ली गई थी। शिकायत में, संकाय सदस्यों ने आरोप लगाया कि हुसैन बहुत आक्रामक थे और उनके प्रति अपमानजनक और दोयम दर्जे की भाषा का इस्तेमाल करते थे।

शिकायत में कहा गया है कि डॉ आबिद ने शालीनता की सभी सीमाओं को पार कर लिया था और न केवल मौखिक रूप से, बल्कि अन्य संकाय सदस्यों की उपस्थिति में शारीरिक रूप से हमला किया। उसने जबरदस्ती गले पड़ने और स्पष्ट तौर पर यौन दुराचार करने की कोशिश की, और विभाग के प्रमुख पर हमला किया। 
 
विज्ञापन

नोटिस में कहा गया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय जामिया मिल्लिया इस्लामिया के कुलपति ने कानून में निहित शक्तियों के संदर्भ में डॉ आबिद हुसैन, सहायक प्रोफेसर, मनोविज्ञान विभाग को तत्काल प्रभाव के साथ निलंबन किया गया है। प्रभाव लंबित अनुशासनात्मक कार्रवाई, विश्वविद्यालय की आंतरिक शिकायत समिति द्वारा अलग -अलग जांच के आधार मामले के पूर्ण तथ्यों पर आधारित है।

वहीं, हुसैन ने अपनी सफाई में कहा कि जेएमआई प्रशासन ने घटनाक्रम की सीक्वेंस पर विचार नहीं किया है। सभी आरोप निराधार हैं और विश्वविद्यालय ने मेरे पक्ष पर विचार नहीं किया है। यह मेरे खिलाफ संकाय सदस्यों का व्यक्तिगत प्रतिशोध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें