फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

JAC Delhi 2021: जेएसी के लिए 24 से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, दिल्ली के पांच विश्वविद्यालयों में मिलेगा दाखिला

Wed, 22 Sep 2021 07:41 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Joint Admission Counselling Registration: ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग कमेटी, दिल्ली ने जेएसी 2021 के लिए बीते शुक्रवार, 17 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी। अब आगामी शुक्रवार यानी 24 सितंबर से जेएसी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जेएसी दिल्ली: ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

JAC Delhi 2021 Counselling Registration: ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग कमेटी, दिल्ली ने जेएसी 2021 के लिए बीते शुक्रवार, 17 सितंबर को आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च की थी। अब आगामी शुक्रवार यानी 24 सितंबर से जेएसी 2021 काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू होने जा रहे हैं। ज्वाइंट एडमिशन काउंसलिंग यानी जेएसी दिल्ली सरकार के अधीन संचालित पांच विश्वविद्यालयों एवं उनके संघटक कॉलेजों में पढ़ाए जाने वाले इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए संयुक्त काउंसलिंग प्रक्रिया है।

विज्ञापन


जेईई मेन के स्कोर के आधार पर होगा दाखिला
JAC Delhi काउंसलिंग में जेईई मेन के कुल स्कोर रैंक के आधार पर प्रवेश दिए जाते हैं। जेईई मेन के लिए क्वालीफाई करने वाले छात्र वेबसाइट www.jacdelhi.nic.in पर जा सकते हैं और जेएसी दिल्ली 2021 काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं। यह वेबसाइट दिल्ली विश्वविद्यालय में विभिन्न स्नातक (यूजी) कार्यक्रमों में छात्रों को प्रवेश प्रदान करने के लिए शुरू की गई है। विभिन्न संबद्ध कॉलेजों में प्रवेश प्रक्रिया जेईई मेन 2021 रैंक के आधार पर की जाएगी।

पांच संस्थानों में इंजीनियरिंग की 6,212 सीटों पर होंगे दाखिले

JAC Delhi काउंसलिंग में भाग लेने वाले पांच संस्थान विभिन्न इंजीनियरिंग कार्यक्रमों में 6212 सीटों की पेशकश कर रहे हैं। जिन छात्रों ने जेईई मेन 2021 के लिए क्वालीफाई किया है, वे जेएसी दिल्ली काउंसलिंग 2021 के माध्यम से इन उच्च शिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। 

JAC Delhi 2021 Counselling के लिए आवेदन प्रक्रिया
जेएसी काउंसलिंग 2021 के लिए आवेदन करने के लिए, छात्रों को अपने जेईई मेन 2021 आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करके अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.jacdelhi.nic.in पर लॉग इन करना होगा। छात्रों को अपनी कक्षा 12वीं की मार्कशीट, जन्म प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यक हो) के साथ जेईई मेन विषय-वार मार्कशीट सहित अपने व्यक्तिगत विवरण और दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।

JAC Delhi 2021 में शामिल होंगे ये पांच संस्थान
विज्ञापन

जेएसी 2021 प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने वाले दिल्ली के पांच संस्थानों में दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू), इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू), इंद्रप्रस्थ सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली (आईआईआईटीडी), नेताजी सुभाष प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एनएसयूटी) और दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (DSEU) हैं।

बी.आर्क. के लिए यहां मिलेगा दाखिला
बी.आर्क करने के इच्छुक छात्रों को इंदिरा गांधी दिल्ली महिला तकनीकी विश्वविद्यालय (IGDTUW) द्वारा आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग प्रक्रिया में अलग से भाग लेने की आवश्यकता होगी।

आधिकारिक वेबसाइट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें