Jharkhand Board JAC 12th Admit Card Inter Hall Ticket: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा 12वीं कक्षा के छात्रों के एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाने की उम्मीद है। आधिकारिक परीक्षा कार्यक्रम अधिसूचना के अनुसार, जेएसी यानी झारखंड इंटर बोर्ड सोमवार को 30 जनवरी को बोर्ड परीक्षा 2023 का एडमिट कार्ड जारी करने वाला है। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि प्रवेश-पत्र कितने बजे तक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर लेटेस्ट न्यूज सेक्शन के तहत जेएसी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
यहां अब आवश्यक क्रेडेंशियल्स और लॉग इन विवरण आदि दर्ज करें।
इसके बाद आपका जेएसी प्रवेश पत्र 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा।
छात्र 12वीं कक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक-दो प्रिंट आउट ले लें।
साथ ही सत्यापित प्रतिलिपि के लिए इस पर स्कूल प्रमुख के हस्ताक्षकर करवा लें और मुहर भी लगवाएं।