फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरमान : ईरान में बच्चे नहीं पढ़ेंगे अंग्रेजी सहित विदेशी भाषाएं, पहचान और संस्कृति बचाने का हवाला

Tue, 17 Oct 2023 07:24 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Iran Banned Foreign Languages: ईरान ने किंडरगार्टन और प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी और अरबी सहित सभी विदेशी भाषाओं के पढ़ाए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन
iran flag - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Iran Banned Foreign Languages: ईरान ने किंडरगार्टन और प्राथमिक विद्यालयों में अंग्रेजी और अरबी सहित सभी विदेशी भाषाओं के पढ़ाए जाने पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। इससे पहले ईरान ने 2018 में ही प्राथमिक स्कूलों में अंग्रेजी पढ़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया था, हालांकि यह माध्यमिक स्कूल से पढ़ाई जाती है।

विज्ञापन
Trending Videos

ईरानी शिक्षा मंत्रालय के एक अधिकारी मसूद तेहरानी-फरजाद ने कहा कि किंडरगार्टन, नर्सरी स्कूलों और प्राथमिक स्कूलों में विदेशी भाषाओं को पढ़ाना प्रतिबंधित है, क्योंकि इस उम्र में बच्चे की ईरानी पहचान बन रही होती है।
विज्ञापन

फारसी ईरान की आधिकारिक भाषा

फारसी ईरान की एकमात्र आधिकारिक भाषा है। जून 2022 में, ईरान के शिक्षा मंत्रालय ने अंग्रेजी भाषा के एकाधिकार को खत्म करने के लिए देश भर के स्कूलों में "फ्रेंच पढ़ाने का परीक्षण" शुरू करने की अपनी योजना बनाई थी। सितंबर में देश ने ईरानी या दोहरे राष्ट्रीय छात्रों के अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में जाने पर प्रतिबंध लगा दिया, यह कहते हुए कि बच्चों पर देश के स्कूल पाठ्यक्रम का पालन करने का दायित्व है। इस निर्णय के कारण तेहरान में फ्रांसीसी और जर्मन संस्थानों सहित कुछ अंतरराष्ट्रीय स्कूलों में छात्रों की संख्या में अचानक गिरावट आ गई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें