फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Literacy Day 2021: क्यों मनाया जाता है साक्षरता दिवस, क्या है इसका महत्व? जानिए यहां

Wed, 08 Sep 2021 12:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

2021 International Literacy Day: महामारी के कारण, कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिया गया और इसने कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी के साथ जुड़ने की क्षमता के संबंधित विभाजन को उजागर किया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (ILD) 2021 1966 से 8 सितंबर को मनाया जा रहा है लेकिन आज 773 मिलियन युवा और वयस्क साक्षर नहीं हैं।
 
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

2021 International Literacy Day: आज दुनियाभर में विश्व साक्षरता दिवस मनाया जा रहा है। 1965 की बात है। सितंबर माह में ईरान की राजधानी तेहरान में लगभग सभी देशों के शिक्षा मंत्री एकत्र हुए थे। इस सम्मेलन के दौरान साक्षरता के महत्व पर चर्चा की गई थी। जिसके बाद 1966 में संयुक्त राष्ट्र वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) द्वारा 8 सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस घोषित कर दिया गया। अब लगभग दो वर्षों से  दुनिया कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी से पीड़ित है। जिसकी वजह से शिक्षा और साक्षरता में बहुत सारी बाधाएं आईं जैसे लॉकडाउन की वजह से स्कूलों का बंद होना। इसके अलावा सीखने के तौर-तरीकों में भी कई बदलाव हुए। जिसे देखते हुए इस वर्ष यूनेस्को ने “मानव-केंद्रित पुनर्प्राप्ति के लिए साक्षरता: डिजिटल विभाजन को कम करना ( लिटरेसी फॉर ए ह्यूमन-सेंटर्ड रिकवरी: नैरोइंग द डिजिटल डिवाइड )” विषय के तहत अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 2021 मनाने की घोषणा की है।

विज्ञापन

यूनेस्को ने किया ट्वीट: "डिजिटल स्किल अब जीवन रक्षक जानकारी तक पहुंचने का एक महत्वपूर्ण सोर्स बन गया है। लेकिन दुनिया की आधी से ज्यादा आबादी के पास कंप्यूटर आधारित गतिविधियों के लिए बुनियादी कौशल नहीं है। हमें सभी के लिए साक्षरता और डिजिटल कौशल का विस्तार करने के प्रयासों को तेज करना चाहिए! 

 

 

विज्ञापन

विश्व साक्षरता दिवस 2021: आईएलडी मनाना क्यों महत्वपूर्ण है?
यूनेस्को के अनुसार, "महामारी के प्रारंभिक चरण के दौरान, दुनिया के 1.09 बिलियन छात्रों में से 62.3 फीसदी छात्रों की शिक्षा स्कूल बंद होने की वजह से बाधित हो गई है।" महामारी के कारण, कक्षाओं को ऑनलाइन स्थानांतरित कर दिया गया और इसने कनेक्टिविटी, बुनियादी ढांचे और प्रौद्योगिकी के साथ जुड़ने की क्षमता के संबंधित विभाजन को उजागर किया। अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस (ILD) 2021 1966 से 8 सितंबर को मनाया जा रहा है लेकिन आज 773 मिलियन युवा और वयस्क साक्षर नहीं हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें