फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AP EAMCET Result: बोर्ड आज 11 बजे जारी करेगा परिणाम, 2.82 लाख सीटों पर होगा आवेदकों का चयन

Wed, 08 Sep 2021 09:41 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AP EAMCET Result 2021: एपी ईएएमसीईटी 2021 का परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के साथ एपी ईएएमसीईटी रैंक का विवरण भी होता है। दस्तावेज सत्यापन के समय एपी ईएएमसीईटी 2021 परिणाम की एक प्रति की आवश्यकता होगी, इसलिए अभ्यर्थियों एपी ईएएमसीईटी 2021 रैंक कार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख लें।
विज्ञापन
APEAMCET Result 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन (APSCHE) बुधवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (EAMCET) का परिणाम 2021 जारी करने जा रहा है। APEAMCET Result 2021 लिंक सुबह 11 बजे से सक्रिय हो जाएगी। उम्मीदवार पंजीकरण संख्या, हॉल टिकट नंबर और जन्म तिथि के साथ लॉग-इन करके एपी ईएएमसीईटी रैंक कार्ड 2021 की जांच कर सकते हैं।  आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है, ऑडिमुलपु सुरेश गारू, शिक्षा मंत्री, आंध्र प्रदेश सरकार ईएपीसीईटी 2021 (इंजीनियरिंग स्ट्रीम) रैंक 08 सितंबर को सुबह 11 बजे जारी करेगी।

विज्ञापन

सत्यापन की प्रक्रिया में परिणाम की प्रति ले जाना अनिवार्य
एपी ईएएमसीईटी 2021 का परिणाम में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के साथ एपी ईएएमसीईटी रैंक का विवरण भी होता है। दस्तावेज सत्यापन के समय एपी ईएएमसीईटी 2021 परिणाम की एक प्रति की आवश्यकता होगी, इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे जल्द-से-जल्द एपी ईएएमसीईटी 2021 रैंक कार्ड डाउनलोड करके अपने पास रख लें। गौरतलब है कि 2020 में, 84.78 फीसदी अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग पेपर क्वालिफाई किया था और 91.77 फीसदी ने कृषि पेपर क्वालिफाई किया था। एपी ईएएमसीईटी क्वालिफाइंग प्रतिशत पिछले साल बढ़ा था। 2019 में, 71.61 फीसदी अभ्यर्थियों ने इंजीनियरिंग पेपर और 80.46 फीसदी अभ्यर्थियों ने कृषि पेपर पास किया था।

एपी ईएएमसीईटी 2021 परिणाम: कैसे करें डाउनलोड

1: एपीएससीएचई की आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाएं।
2: एपी ईएएमसीईटी - 2021 टैब पर क्लिक करें।
3: 'एपी ईएएमसीईटी 2021 परिणाम' चुनें।
4: लिंक पर क्लिक करें और अपना लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
5: सबमिट बटन दबाएं
6: आपका एपी ईएएमसीईटी 2021 रैंक कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
7: एपी ईएएमसीईटी 2021 परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

विज्ञापन

इंजीनियरिंग के 1.42 सीटों पर होगी आवेदकों की भर्ती
एपी ईएएमसीईटी 2021 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा एपीएससीएचई द्वारा जल्द ही की जाएगी। एपी ईएएमसीईटी 2021 काउंसलिंग शुरू होने के बाद छात्र कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की अपनी पसंद बनाने के लिए पात्र होंगे। एपी ईएएमसीईटी 2021 सीट आवंटन उम्मीदवार के अंकों और रैंक के आधार पर किया जाएगा। बता दें कि एपी ईएएमसीईटी 2021 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को 1,43,254 इंजीनियरिंग सीटों पर प्रवेश मिलेगा, जिनमें से 1,38,972 सीटें निजी कॉलेजों में हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें