फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी मद्रास: फ्री में करें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स, जानिए कैसे करें आवेदन  

Sat, 22 May 2021 05:45 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
आईआईटी मद्रास - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आप आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में रुचि रखते हैं, तो आपके लिए आईआईटी मद्रास एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। आप यहां से ऑलाइन फ्री में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स कर सकते हैं। दरअसल, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर मुफ्त ऑनलाइन पाठ्यक्रम प्रदान करने जा रहा है। इस पाठ्यक्रम को नेशनल प्रोग्राम ऑन टेक्नोलॉजी इनहेंस्ड लर्निंग के सहयोग से क्रियान्वित किया जा रहा है। इस कोर्स को करने के इच्छुक अभ्यर्थी इसके बारे में विस्तार से जानकारी आईआईटी (IIT) मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट iitm.ac.in या फिर एनपीटीईएल की ऑफिशियल वेबसाइट nptel.ac.in के जरिए प्राप्त कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-मध्यप्रदेश यूनिवर्सिटी एग्जाम 2021: यूजी अंतिम वर्ष की परीक्षा जून, पीजी सेकेंड ईयर की जुलाई में कराने के निर्देश
 

 

विज्ञापन

2 of 3
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस - फोटो : becominghuman
12 हफ्ते का है यह ऑनलाइन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह कोर्स 12 हफ्ते का है। इस कोर्स में प्रोब्लम सॉल्व की सर्च मैथड सिखाई जाएगी। आईआईटी मद्रास के कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर दीपक खेमानी छात्रों के लिए यह कोर्स करेंगे। कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग एवं डेटा साइंस के यूजी और पीजी छात्रों के लिए यह कोर्स बेहद लाभकारी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
कब से शुरू हो रहा है यह कोर्स और क्या है फीस?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यह कोर्स 26 जुलाई 2021 से शुरू हो रहा है। यह कोर्स 26 जुलाई से लेकर 15 अक्तूबर तक चलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी एनपीटीईएल की वेबसाइट के जरिए 2 अगस्त 2021 तक इस कोर्स के लिए इनरोलमेंट कर सकते हैं। यह कोर्स फ्री है। 23 अक्टूबर को इस कोर्स के सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा का आयोजन होगा, जिसके लिए अभ्यर्थियों को 1000 रुपये का भुगतान करना होगा। अभ्यर्थियों को इसमें पास होने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस कोर्स का सर्टिफिकेट मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड: 24 मई को जारी होगा पांचवीं का रिजल्ट, मार्च में हुई थी परीक्षा


आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कोर्स के लिए ऐसे करें आवेदन
-सबसे पहले आईआईटी मद्रास और एनपीटीईएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-यहां आपको आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-एप्लीकेशन फॉर्म भरने के बाद आपको उसे सबमिट करना होगा।
-जिसे आप भविष्य के रेफरेंस के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें