IIT JAM 2024 एडमिट कार्ड
विज्ञान में मास्टर डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवारों के लिए JAM 2024 परीक्षा 11 फरवरी 2024 को CBT (कंप्यूटर-आधारित टेस्ट) मोड में आयोजित की जाएगी और जैम 2024 का एडमिट कार्ड ऑनलाइन आईआईटी मद्रास की आधिकारिक वेबसाइट jam.iitm.ac.in पर उपलब्ध होगा। जैम 2024 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदकों को पंजीकरण के समय बनाए गए लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे नामांकन आईडी/ईमेल आईडी/पंजीकरण संख्या/मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करना आवश्यक होगा।
बता दें कि पिछले वर्ष, JAM 2023 परीक्षा का एडमिट कार्ड शाम 6:00 बजे के आसपास जारी किया गया था, इसलिए इस वर्ष भी, यह उम्मीद है कि जैम 2024 का एडमिट कार्ड शाम 5:00 बजे के बाद जारी हो सकता है। पिछले साल 70,000 से ज्यादा उम्मीदवारों ने जैम 2023 परीक्षा के लिए नामांकन किया था, जिनमें से लगभग 62,000 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
आईआईटी मद्रास इस साल एमएससी कार्यक्रमों के लिए 21 आईआईटी, 15 एनआईटी और 11 अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आईआईटी जेएएम परीक्षा आयोजित करेगा।