फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM CAT Exam 2021: आईआईएम अहमदाबाद इस तारीख को जारी करेगा कैट 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड, ऐसे कर सकेंगे डाउनलोड

Mon, 25 Oct 2021 03:23 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIM CAT Exam 2021: संस्थान द्वारा एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर 2021 को जारी किया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने कैट परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया है, वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
IIM CAT Exam 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रबंधन संस्थान/इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) अहमदाबाद ने कैट (CAT) 2021 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीखों का ऐलान कर दिया है। संस्थान द्वारा एडमिट कार्ड 27 अक्तूबर 2021 को जारी किया जाएगा। इसे डाउनलोड करने की सुविधा भी इसी तारीख को शाम 5 बजे से शुरू कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने कैट परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया है, वह अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। 

विज्ञापन


एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना कैट (CAT) 2021 लॉग इन आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कैट (CAT) 2021 परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को तीन पालीयों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड के साथ-साथ अपना पहचान पत्र भी साथ में लाना होगा। (CAT) 2021 एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, जेंडर, जनिमतिथि, परीक्षा सेंटर और समय के बारे में जानकारी दी गई है। 
विज्ञापन


 कैट (CAT) 2021 परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

 कैट (CAT) 2021 का एडमिट कार्ड के जारी होने की तारीख - 27 अक्तूबर 2021
 कैट (CAT) 2021 एडमिट कार्ड जारी होने का समय - शाम 5 बजे
 कैट (CAT) 2021 परीक्षा की तारीख - 28 नवंबर 2021, रविवार


 कैट (CAT) 2021 परीक्षा का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

1. सबसे पहले आईआईएम  कैट (CAT) 2021 के आधिकारिक वेबसाइट  iimcat.ac.in पर जाएं।
विज्ञापन

2. होम पेज पर  CAT 2021 Admit Card Download के लिंक पर क्लिक करें।
3. अपना  कैट (CAT) 2021 के यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉग इन करें।
4. आपके सामने की स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा।
5. इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट निकलवा लें।  

उम्मीदवार ध्यान दें कि एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटी मिलने पर कैट (CAT) प्राधिकरण से संपर्क करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें