फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DU Admissions 2021: दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए आज जारी होगी विशेष कटऑफ सूची, उम्मीदवार ऐसे चेक कर सकेंगे

Mon, 25 Oct 2021 02:39 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

DU Admissions 2021: जो उम्मीदवार इस विशेष कटऑफ के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 26 और 27 अक्तूबर को आधिकारिक वाबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह विशेष कटऑफ चौथी कटऑफ सूची नहीं हैं।
विज्ञापन
DU Admissions 2021 - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों में एडमिशन प्रक्रिया के तहत अबतक तीन कटऑफ सूचियां जारी कर दी है। विश्वविद्यालय के डेटा के मुताबिक अबतक लगभग 58 हजार छात्रों ने विश्वविद्यालय के विभिन्न कॉलेजों के पाठ्यक्रमों के में एडमिशन ले लिया है। दिल्ली विश्वविद्यालय को अबतक एडमिशन के लिए 1,70,186 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जो उम्मीदवार इन तीन कटऑफ सूची के तहत एडमिशन के लिए आवेदन नहीं कर पाए थे, उनके लिए विश्वविद्यालय द्वारा आज विशेष कटऑफ सूची जारी कि जाएगी। इस विशेष कटऑफ सूची को कॉलेजों के आधिकारिक वेबसाइट और  दिल्ली विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


यह कटऑफ सूची केवल उन पाठ्यक्रमों के लिए जारी की जाएगी जिनमें तीसरी कटऑफ सूची के तहत एडमिशन प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रह गई है। जो उम्मीदवार इस विशेष कटऑफ के तहत एडमिशन के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 26 और 27 अक्तूबर को आधिकारिक वाबसाइट से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह विशेष कटऑफ चौथी कटऑफ सूची नहीं हैं, एडमिशन के लिए चौथी कटऑफ सूची 30 अक्तूबर को जारी की जाएगी।  

दिल्ली विश्वविद्यालय की विशेष कटऑफ सूची कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए निर्देशों की पालन कर के दिल्ली विश्वविद्यालय द्वार जारी की गई विशेष कटऑफ सूची को देख सकेंगे।

1. सबसे पहले कॉलेजों के आधिकारिक वेबसाइट या दिल्ली के आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर जाएं।

2. होमपेज पर Latest News’ of ‘Admission’ के सेक्शन में जाएं। 

3. DU Special Cut off 2021 के लिंक पर क्लिक करें।
 
4. आपके सामने एक पीडीएफ आ जाएगा, एसे चेक कर के डाउनलोड कर लें।  

दिल्ली विश्वविद्यालय के एडमिशन गाइडलाइंस के अनुसार इस विशेष कटऑफ में पाठ्यक्रम मूव करने की सुविधा नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने तीन कॉऑफ सूची के तहत पहले से ही अन्य पाठ्यक्रमों में एडमिशन ले लिया है, उन्हें इसमें भाग लेने का मौका नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें