फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIM CAT 2023: अब 25 अक्तूबर नहीं, बल्कि इस दिन जारी होगा कॉमन एडमिशन टेस्ट का एडमिट कार्ड; परीक्षा 26 नवंबर को

Fri, 20 Oct 2023 09:03 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IIM CAT 2023: आईआईएम लखनऊ ने कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि को आगे बढ़ा दिया है। परीक्षा 26 नवंबर को होनी है। एडमिट कार्ड जारी होने की नई तिथि आगे जानें।
विज्ञापन
कॉमन एडमिशन टेस्ट 2023 - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIM CAT Admit Card 2023: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ ने IIM CAT 2023 एडमिट कार्ड की रिलीज की तारीख स्थगित कर दी है। कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी होने पर इसे आईआईएम कैट की आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in से डाउनलोड किया जा सकेगा।

विज्ञापन

IIM CAT 2023: कब आएगा एडमिट कार्ड

IIM CAT का एडमिट कार्ड जो 25 अक्तूबर को जारी होने वाला था, लेकिन अब 7 नवंबर, 2023 को जारी होगा। परीक्षा 26 नवंबर, 2023 को आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा। 

आधिकारिक वेबसाइट पर एक नोटिस में लिखा है कि कैट 2023 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 07 नवंबर, 2023 को लाइव किया जाएगा। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग-इन करने के लिए उम्मीदवारों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
विज्ञापन

IIM CAT Admit Card 2023: ऐसे करें डाउनलोड

  • आधिकारिक वेबसाइट - iimcat.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध IIM CAT 2023 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड को चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • भविष्य के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें