फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU December TEE Exam: इग्नू दिसंबर टीईई परीक्षा आज से शुरू, पांच लाख से ज्यादा छात्र देंगे परीक्षा

Fri, 02 Dec 2022 10:00 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

IGNOU TEE December 2022: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) में दिसंबर 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) के लिए परीक्षा आज  दो दिसंबर से शुरू हो चुकी है। 
विज्ञापन
ignou - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU TEE December 2022 Exam: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (IGNOU) की दिसंबर 2022 टर्म एंड एग्जामिनेशन (TEE) आज यानी दो दिसंबर से शुरू हो रही है। इग्नू टीईई दिसंबर 2022 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का हॉल टिकट पहले ही आधिकारिक वेबसाइट- ignou.ac.in पर अपलोड किया जा चुका है। जहां से वे इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

विज्ञापन

IGNOU TEE December 2022: दो पारियों में होगी परीक्षा

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दो दिसंबर से पांच जनवरी के बीच दिसंबर 2022 टर्म-एंड परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया है।  इग्नू टर्म-एंड एग्जाम दिसंबर 2022 डेट शीट के अनुसार, परीक्षा दो पारियों में नामित परीक्षा केंद्रों में आयोजित हो की जाएगी। पहली पारी की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे के बीच होगी जबकि दूसरी पारी में दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी।  
 
विज्ञापन

IGNOU TEE December 2022 परीक्षा गाइडलाइन

टीईई परीक्षा में छात्र अपने हॉल टिकट के साथ भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त एक वैध फोटो आईडी लेकर जाएं। परीक्षा हॉल के अंदर मोबाइल फोन और किसी भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की अनुमति नहीं होगी। इस साल, दिसंबर टर्म एंड परीक्षा का आयोजन 834 परीक्षा केंद्रों में किया जा रहा है, जिसमें 18 विदेशी केंद्र और जेल के कैदियों के लिए जेलों में 85 केंद्र शामिल हैं। विश्वविद्यालय ने इग्नू दिसंबर टीईई 2022 परीक्षा (IGNOU December TEE 2022 exam) के लिए हॉल टिकट पहले ही जारी कर दिया है। इस परीक्षा में भाग लेने वाले छात्र इग्नू टीईई दिसंबर 2022 हॉल टिकट (Hall Ticket) व एडमिट कार्ड को इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट  ignou.ac.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें