फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए इग्नू ने की एससी/एसटी छात्रों की फीस माफ, पढ़िए नोटिस

Tue, 29 Jun 2021 12:52 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एससी और एसटी छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने  जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए एससी व एसटी छात्रों की फीस माफ कर दी है।
विज्ञापन
1 of 3
इग्नू - फोटो : Amar Ujala
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने एससी और एसटी छात्रों को बड़ी राहत दी है। विश्वविद्यालय ने  जुलाई 2021 दाखिले और री-रजिस्ट्रेशन के लिए एससी व एसटी छात्रों की फीस माफ कर दी है। इसे लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिसमें कहा गया है कि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को इग्नू जुलाई प्रवेश 2021 के लिए शुल्क के भुगतान से छूट दी है। जुलाई प्रवेश चक्र में नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण करने वाले एससी/एसटी श्रेणियों के विद्यार्थियों के लिए यह छूट दी गई है। उम्मीदवार इसे लेकर जारी नोटिस इग्नू की आधिकारिक साइट ignou.ac.in पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-तेलंगाना बोर्ड: 5 चरणों के जरिए चेक करें 12वीं का रिजल्ट, 100 फीसदी छात्र पास


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
सर्टिफिकेट और डिप्लोमा कार्यक्रम के लिए छूट लागू नहीं
नोटिस के मुताबिक, मॉड्यूलर सर्टिफिकेट और डिप्लोमा प्रोग्राम के लिए यह छूट लागू नहीं है। स्नातक प्रोग्राम के साथ ही सर्टिफिकेट-लेवल प्रोग्राम के लिए इनरोल करने वाले एससी और एसटी विद्यार्थी इस छूट का लाभ उठा सकते हैं। हालांकि, इन दोनों प्रोग्राम में से एसटी और एससी विद्यार्थियों को छूट एक प्रोग्राम के लिए दी जाएगी। यानी कि अगर कोई विद्यार्थी स्नातक और सर्टिफिकेट दोनों कार्यक्रम के लिए दाखिला या री-रजिस्ट्रेशन करता है, तो उसे दोनों कार्यक्रमों में से एक की फीस के लिए छूट दी जाएगी।

इसे भी पढ़ें-सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 2021: स्कूलों को कल तक करने हैं 11वीं के अंक अपलोड, बोर्ड ने दिया था निर्देश

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
शुल्क में छूट के लिए करना होगा आवेदन
शुल्क छूट की इस सुविधा का लाभ उठाने के इच्छुक सभी अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों की सॉफ्टकॉपी के साथ ऑनलाइन आवेदन करना होगा। उम्मीदवारों को केंद्र / राज्य सरकार के अधिकृत अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के साथ आवेदन करना होगा, तभी उनको शुल्क में छूट मिलेगी और उनकी शुल्क माफ होगी।

जिन अभ्यर्थियों को नए प्रवेश के दौरान शुल्क में छूट दी जाती है वे भी जुलाई 2021 चक्र में पुन: पंजीकरण के लिए  शुल्क में छूट के पात्र होंगे। इग्नू जुलाई प्रवेश 2021 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 11 जून को शुरू हुई थी। जो उम्मीदवार ओडीएल और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक साइट के माध्यम से 15 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें