फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU January Admission 2024: ओडीएल- ऑनलाइन मोड के लिए पंजीकरण शुरू, ऐसे करें अप्लाई

Tue, 19 Dec 2023 12:32 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU January Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जनवरी  सत्र 2024 में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
ignou admission 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU January Admission 2024: इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने इग्नू जनवरी  सत्र 2024 में ओडीएल और दूरस्थ पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की प्रक्रिया शुरू कर दी है। दाखिले के इच्छुक उम्मीदवार इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में जनवरी 2024 सत्र के लिए ओपन एंड डिस्टेंस मोड (ओडीएल) और ऑनलाइन मोड के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2024 है।

IGNOU January Admission 2024 प्रवेश शुल्क

इग्नू में एडमिशन के समय पहले सेमेस्टर के कार्यक्रम शुल्क के साथ नॉन रिफंडबल पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा। प्रवेश की पुष्टि से पहले भुगतान किया गया पूरा कार्यक्रम शुल्क वापस कर दिया जाएगा और प्रवेश की पुष्टि के बाद 15 दिनों के भीतर 500 रुपये की कटौती की जाएगी और प्रवेश की पुष्टि के 16-90 दिनों के भीतर 1000 रुपये की कटौती की जाएगी।

इन कार्यक्रमों में दाखिला

इग्नू में मास्टर, बैचलर, पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी सर्टिफिकेट, सर्टिफिकेट कार्यक्रम और जागरूकता स्तर के कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, इग्नू तीन कार्यक्रमों-बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड), पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग और पीएचडी के लिए प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार कर रहा है। नए उम्मीदवारों को नया आवेदन करना होगा और अपना कार्यक्रम चुनने के बाद सभी आवश्यक विवरण भरना होगा।

विज्ञापन

IGNOU 2024 ऐसे करें अप्लाई

  • सबसे पहले इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर जाएं।

  • होम पेज पर इग्नू जनवरी एडमिशन 2024 लिंक पर क्लिक करें।

  • एक नया पेज खुलेगा जहां ऑनलाइन और ओडीएल दो लिंक मिलेंगे।

  • अब लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

  • आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

  • सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।

  • इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें