IGNOU Admission 2020: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ने जुलाई सत्र के दाखिले के लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी दाखिले के लिए 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी के आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन कर सकते हैं।
आधिकारिक वेबसाइट
ignou.ac.in
गौरतलब है कि इससे पहले इग्नू में जुलाई सत्र के दाखिले के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अगस्त थी। जिसे अब बढ़ाकर 31 अगस्त कर दिया है ताकि जो विद्यार्थी अभी तक एडमिशन नहीं ले पाए हैं, वो जल्द से जल्द दाखिले ले सकें। विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजी प्रमाणपत्र, पीजी डिप्लोमा कार्यक्रम आदि पाठ्यक्रमों में दाखिले लेने वाले अभ्यर्थी तय समय सीमा से पहले दाखिले के लिए आवेदन कर लें। आवेदन करने वाले एससी और एसटी उम्मीदवरों को फीस में छूट दी जा रही है। एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थी एक ही प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क में छूट का फायदा उठा सकते हैं। अगर एक से ज्यादा कोर्स के लिए आवेदन शुल्क में छूट ली तो आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे।
यहां ध्यान रहे कि अभ्यर्थी एक बार जरूर आधिकारिक वेबसाइट चेक कर लें ताकि उनको सारे डाउट क्लियर हो सकें। इग्नू में अवेयरनेस लेवल प्रोग्राम भी है, जिनमें विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं।