सिडनी ओपेरा हाउस से भी बड़ा है 'भारत मंडपम', जानिए इसकी खासियत राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में G-20 का 18वां सम्मेलन चल रहा है, सम्मेलन के बाद इसे आम लोगों के लिए खोला जाएगा भारत मंडपम देश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर है, इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 जुलाई को किया था प्रगति मैदान को रीडेवलप करने का काम 2017 में शुरू हुआ था, इसे नेशनल प्रोजेक्ट के तहत 2,700 करोड़ रुपये खर्च करके डेवलप किया गया है यह 123 एकड़ में फैला हुआ है, इसका एरिया करीब 26 फुटबॉल स्टेडियम के बराबर है और यहां एक बार में पांच हजार गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है इस इमारत को शंख के आकार में डिजाइन में किया गया है, जिसकी दीवारों पर भी भारतीय संस्कृति की परछाई हैं और योगमुद्रा बनी हुईं हैं G-20 के वेन्यू भारत मंडपम में अष्टधातु से बनी ये 27 फीट ऊंची नटराज की सबसे ऊंची मूर्ति लगी है पहले फ्लोर पर 18 कमरे हैं, जिन्हें आमतौर पर कॉन्फ्रेंस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा, साथ ही वीआईपी लॉन्ज भी बने हैं दूसरे फ्लोर पर दो बड़े हॉल बने हैं. एक समिट रूम और एक बड़ा लॉन्ज एरिया भी है, जिसे जरूरत पड़ने पर समिट रूम के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है तीसरे और आखिरी फ्लोर पर एक बड़ा सा हॉल बना है, जिसमें एक बार में कुल सात हजार लोग बैठ सकते हैं .