फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU Admission 2023: जुलाई सत्र के री-रजिस्ट्रेशन और न्यू एडमिशन पंजीकरण का आज आखिरी दिन, फटाफट करें आवेदन

Sun, 10 Sep 2023 10:21 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

IGNOU Admission 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी जुलाई 2023 सत्र के लिए री-रजिस्ट्रेशन और न्यू एडमिशन के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज बंद कर देगी। इच्छुक उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से फटाफट आवेदन कर दें।
 
विज्ञापन
ignou admission - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IGNOU Admission 2023: इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी जुलाई 2023 सत्र के लिए नए प्रवेश और पुन: पंजीकरण विंडो आज, यानी 10 सितंबर को बंद कर देगी। जिन भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों ने अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है, वे ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ओडीएल) के लिए आधिकारिक पोर्टल - ignouadmission.samarth.edu.in पर और ऑनलाइन कार्यक्रमों के लिए ignouiop.samarth.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज पंजीकरण कराने की आखिरी तिथि


बता दें कि विश्वविद्यालय ने पंजीकरण की समय सीमा 10 सितंबर तक बढ़ा दी थी। इससे पहले, आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी। पुनः पंजीकरण के लिए आवेदकों को अपने यूजर नेम और पासवर्ड के साथ स्टूडेंट पोर्टल पर लॉग इन करना होगा। पंजीकरण शुल्क का भुगतान डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से कर सकते हैं। नीचे बताए गए तरीके से छात्र री-रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं-
  • पुनः पंजीकरण के लिए आधिकारिक पोर्टल पर जाएं।
  • दिए गए सभी निर्देश पढ़ें, और 'Proceed for Registration' पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगइन करें।
  • अपना संबंधित कार्यक्रम चुनें और विवरण दर्ज करें।
  • निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को चेक करें और पंजीकरण फॉर्म का प्रिंटआउट लें।

नए एडमिशन फॉर्म भरने के लिए नीचे बताए चरणों का पालन करें-
  • आधिकारिक वेबसाइट - ignouadmission.samarth.edu.in या ignouiop.samarth.edu.in पर जाएं।
  • 'click here for new registration' पर क्लिक करें।
  • उम्मीदवारों को दूसरे पृष्ठ पर पुनः निर्देशित किया जाएगा।
  • पंजीकरण विवरण भरें।
  • जनरेट किए गए क्रेडेंशियल के माध्यम से लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें।
  • आवेदन पत्र को सबमिट करके करें और कन्फर्मेशन पेज का एक स्क्रीनशॉट ले लें।

आवश्यक डॉक्यूमेंट्स
  • स्कैन की गई फोटो।
  • हस्ताक्षर।
  • आयु प्रमाण की कॉपी।
  • संबंधित शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र।
  • अनुभव प्रमाण पत्र।
  • श्रेणी प्रमाणपत्र (यदि कोई हो) और बीपीएल प्रमाणपत्र (यदि कोई हो)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें