भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (ICSI) ने बुधवार, 21 जुलाई, 2021 को दोपहर तीन बजे CS एग्जीक्यूटिव यानी कंपनी सेक्रेटरी कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (CSEET) का परिणाम घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार CSEET परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम ICSI की आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu पर देख सकते हैं। कंपनी सचिव कार्यकारी प्रवेश परीक्षा 10 जुलाई और 11 जुलाई, 2021 को ऑनलाइन रिमोट मोड में आयोजित की गई थी। जुलाई में हुए दोनों सत्र के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं।
गौरतलब है कि ICSI ने सीएस कार्यकारी कार्यक्रम के लिए प्रवेश मानदंड को संशोधित किया है। आईसीएसआई ने ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों को CSEET परीक्षा से छूट देने का एलान किया है। स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को अब सीएस कार्यकारी प्रवेश परीक्षा (सीएसईईटी) के लिए उपस्थित नहीं होना पड़ेगा। छात्रों को 20 जून, 2021 से प्रभावी सीएस कार्यकारी कार्यक्रम में सीधे प्रवेश की अनुमति होगी।
ऐसे देख सकते हैं एसईईटी परिणाम
चरण 1: आईसीएसआई की आधिकारिक वेबसाइट
icsi.edu पर जाएं।
चरण 2: 'परिणाम' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: सीएसईईटी पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जमा करें।
चरण 3: अपने विषयवार अंक देखे और स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भविष्य के संदर्भ के लिए इस डिजिटल मार्कशीट का प्रिंटआउट अवश्य प्राप्त कर लें। उत्तीर्ण मानदंड के अनुसार, उम्मीदवारों को ऑनलाइन परीक्षा पास करने के लिए कुल 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। परीक्षा में पूछे गए आब्जेक्टिव (MCQs) सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय दिया गया था।
आईसीएसआई ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेंटमेंट करेगा जारी
परिणाम जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को आईसीएसआई पोर्टल पर लॉग इन करना होगा और परिणामों देखने के लिए अपना पंजीकरण नंबर दर्ज करना होगा। आईसीएसआई वेबसाइट पर एक ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट अपलोड करेगा, क्योंकि इस साल रिजल्ट की कोई फिजिकल कॉपी जारी नहीं की जाएगी।