ICSI CS Foundation Exam 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव (सीएस) फाउंडेशन परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा अगस्त में रिमोट प्रॉक्टेड मोड के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होने वाली है। आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के जरिए विस्तृत नोटिस देख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021: एग्जाम तारीख जारी, 31 अगस्त को परीक्षा
13 अगस्त और 14 अगस्त को होगी परीक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया सीएस परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त और 14 अगस्त को होगी। नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा को अभ्यर्थी रिमोट कंट्रोल मोड के जरिए कहीं से भी दे सकते हैं। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों के पास लैटपॉप, डेस्कटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।
इसे भी पढ़ें-बीएसईबी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई
आईसीएसआई का कहना है कि परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा और परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्रों के पैटर्न, अंकन और उत्तर जमा करने में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा ताकि एग्जाम के दिन वे किसी भी तरह की समस्या से बच सकें। संस्थान की वेबसाइट पर इस परीक्षा को लेकर एफएक्यू भी जारी किया गया है जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को कई सवालों का जवाब मिल जाएगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा को सीबीई मोड के जरिए भी दे सकते हैं।