फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएसआई: सीएस फाउंडेशन एग्जाम 2021 के लिए अधिसूचना जारी, पढ़िए नोटिस

Wed, 04 Aug 2021 02:47 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव (सीएस) फाउंडेशन परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
आईसीएसआई - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ICSI CS Foundation Exam 2021: इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) ने कंपनी सचिव (सीएस) फाउंडेशन परीक्षा 2021 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यह परीक्षा अगस्त में रिमोट प्रॉक्टेड मोड के माध्यम से ऑनलाइन आयोजित होने वाली है। आईसीएसआई सीएस फाउंडेशन परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट icsi.edu के जरिए विस्तृत नोटिस देख सकते हैं।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राजस्थान बीएसटीसी परीक्षा 2021: एग्जाम तारीख जारी, 31 अगस्त को परीक्षा

13 अगस्त और 14 अगस्त को होगी परीक्षा
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया सीएस परीक्षा का आयोजन 13 अगस्त और 14 अगस्त को होगी। नोटिस के मुताबिक, इस परीक्षा को अभ्यर्थी रिमोट कंट्रोल मोड के जरिए कहीं से भी दे सकते हैं। परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों के पास लैटपॉप, डेस्कटॉप और इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-बीएसईबी : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने कक्षा 12वीं में प्रवेश आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई


आईसीएसआई का कहना है कि परीक्षा की तारीखों में कोई बदलाव नहीं होगा और परीक्षा निर्धारित समय पर आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, पाठ्यक्रम, प्रश्न पत्रों के पैटर्न, अंकन और उत्तर जमा करने में कोई बदलाव नहीं होगा। उम्मीदवारों के लिए मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा ताकि एग्जाम के दिन वे किसी भी तरह की समस्या से बच सकें। संस्थान की वेबसाइट पर इस परीक्षा को लेकर एफएक्यू भी जारी किया गया है जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को कई सवालों का जवाब मिल जाएगा। अभ्यर्थी इस परीक्षा को सीबीई मोड के जरिए भी दे सकते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें