फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICSE-ISC Result: ये है ऑल इंडिया ISC और ICSE टॉपर्स की सूची, जानिए क्या हैं इनके सपने

Tue, 07 May 2019 08:33 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

CISCE Result 2019 :ऑल इंडिया ISC और ICSE परीक्षा के परिणाम जारी हो चुके हैं और टॉपर्स लिस्ट भी सामने आ गई है। एक बार फिर लड़कियों ने लड़कों को पीछे छोड़ दिया है और ऑल इंडिया टॉपर्स की लिस्ट में आ गई हैं। 

विज्ञापन

आईसीएसई की बोर्ड की 10वीं परीक्षा में गाजियाबाद के राजेंद्र नगर स्थित होली एंजेल पब्लिक स्कूल की छात्रा सुजैन ने स्कूल में टॉप किया है। उन्होंने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। सुजैन राजेंद्र नगर के नवीन पार्क इलाके में रहती हैं। उनके पिता मोहम्मद शमी बिजनेसमैन है और मां ग्रहणी हैं। सुजैन बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं। वह बताती है कि पढ़ाई का तनाव दूर करने के लिए वह कुछ देर अपने दोस्तों के साथ व्हाट्सएप पर बातचीत किया करती थी। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और अपनी लगातार मेहनत को दिया है।

ISC कक्षा 12वीं के ऑल इंडिया टॉपर्स-
 
रोल नं. कैंडिडेट का नाम      प्रतिशत (%)
6459769 देवांग कुमार अग्रवाल  400     100%
6945296   विभा स्वामीनाथन 400  100%
6420547 मिहिका अमोल सामंत  399   99.75%
6564251  नंदिता प्रकाश   399   99.75%
6571757      नेहल शर्मा  399   99.75%
6426497 फियोना एडविन 399   99.75%
6540424 देबदुत मोंडल  399   99.75%
6461059 दिमित्री मल्लिक   399   99.75%
6541749  निर्झर दास  399   99.75%
6578160   खुशी डागा   399   99.75%
6499104  शैवी गोयल   399   99.75%
6419287 सृष्टि वैद्य  399   99.75%
6436963  श्रीनवंती देबगुप्ता 399   99.75%
6436925  श्रुति झंब  399   99.75%
7010212  अशिता रूंगटा  399   99.75%
6588928    वेदांशी तिवारी   399   99.75%

ICSE 2019 के परिणाम: क्षेत्रवार पास प्रतिशत

पश्चिमी क्षेत्र : 99.76 प्रतिशत 
दक्षिणी क्षेत्र: 99.73 प्रतिशत 
पूर्वी क्षेत्र: 98.06 प्रतिशत 
उत्तरी क्षेत्र: 97.87 प्रतिशत 
विदेश में: 100 प्रतिशत 

ISC 2019 के परिणाम: क्षेत्रवार पास प्रतिशत

दक्षिणी क्षेत्र: 98.91 प्रतिशत 
पश्चिमी क्षेत्र: 98.13 प्रतिशत 
पूर्वी क्षेत्र: 96.66 प्रतिशत 
उत्तरी क्षेत्र: 95.76 प्रतिशत 
विदेश: 99.69 प्रतिशत 

ICSE Result 2019: गाजियाबाद इंदिरापुरम के मॉडर्न एकेडमी स्कूल में साहिल गुप्ता ने 12वीं में 94.50% अंक हासिल किए हैं वहीं 10वीं में श्रीराम मिलेनियम स्कूल, नोएडा की श्रेष्ठ शर्मा ने 95.4% अंक प्राप्त कर बनी 3rd टॉपर।

स्टेट वाइज मेरिट लिस्ट (उत्तर प्रदेश) टॉपर्स-
 
रैंक यूनिक आईडी कैंडिडेट का नाम मार्क्स  प्रतिशत स्कूल
1 7018315 अनन्या अग्रवाल 497.00 99.40 उत्तर प्रदेश
1 6962407 राधिका गुप्ता 497.00 99.40 उत्तर प्रदेश
2 7017279 शंभावी कृष्णा 496.00 99.20 उत्तर प्रदेश
2 6854385 शाश्वत वर्मा 496.00 99.20 उत्तर प्रदेश
2 6827779 सक्षम सिंह 496.00 99.20 उत्तर प्रदेश
3 6922635 सलोनी सिन्हा  495.00 99.00 उत्तर प्रदेश
3 6979107 संस्कृति गौतम  495.00 99.00 उत्तर प्रदेश
3 6940736 श्रेष्ठ बिंदल  495.00 99.00 उत्तर प्रदेश
3 6945589 वन्य जालान  495.00 99.00 उत्तर प्रदेश
3 7017255 भाव्या गोयल 495.00 99.00 उत्तर प्रदेश
3   6990634     अंश अवि खन्ना  495.00   99.00  उत्तर प्रदेश

सहारनपुर में 10वीं में ओवरऑल साइंस स्ट्रीम के रोहन राजपूत ने बाजी मारी। तस्वीर में अपने परिवार के साथ रोहन राजपूत नजर आ रहे हैं जिन्हें उनके माता-पिता सफलता प्राप्त करने की खुशी में मिठाई खिला रहे हैं। 

वहीं कॉमर्स स्ट्रीम में उमामा अव्वल आईं। 12वीं में श्रेष्ठ गिल्होत्रा ने जिला टॉप किया। बता दें सहारनपुर जनपद में आईसीएसई बोर्ड के मात्र दो स्कूल हैं, जिनमें इनफेंट जीजस स्कूल जो 10वीं तक है, जबकि दूसरा सहारनपुर पब्लिक स्कूल सीनियर सेकेंड्री है। 10वीं और 12वीं में ओवरऑल टॉपर सहारनपुर पब्लिक स्कूल के छात्र रहे। 12वीं में सहारनपुर पब्लिक स्कूल के श्रेष्ठ गिल्होत्रा ने 93.25 प्रतिशत अंकों के साथ स्कूल और जनपद टॉप किया।

आईसीएसई बोर्ड की ओर से घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में मुक्तसर के लिटिल फ्लॉवर कान्वेंट स्कूल का छात्र मनहर बंसल (16) ने देश में टॉप किया है। मनहर ने 500 में से 498 (99.6) अंक हासिल किए हैं। मंगलवार शाम को स्कूल में मनहर की इस उपलब्धि पर उत्सव का माहौल नजर आया। हालांकि दिल्ली में होने के कारण मनहर इस खुशी के मौके पर शामिल नहीं हो पाया लेकिन मनहर के पिता डॉ. मदन मोहन बंसल और माता वंदना बंसल इस मौके पर मौजूद रहे। स्कूल प्रबंधकों ने मुंह मीठा करवाकर उन्हें बधाई दी। डॉ. मदन मोहन बंसल ने बताया कि मनहर इस समय दिल्ली के आरके पुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल से ग्यारहवीं कर रहा है। डॉ. बंसल के अनुसार उनका बेटा पढ़ाई में शुरू से ही होशियार रहा है। सुबह जल्दी उठकर मेडिटेशन करता है। टीवी पर न्यूज देखना और डिबेट में हिस्सा लेना भी उसका शौक है। 

अफसर बनना चाहते हैं मनहर 
डॉक्टरों की फैमिली से होने के बावजूद मनहर प्रशासनिक सेवा में जाना चाहते हैं। इसलिए उसने ग्यारहवीं कक्षा में आर्ट्स में दाखिला लिया है। मनहर कहता है कि परिवार में सभी डॉक्टर ही हैं लेकिन वह अधिकारी बनकर लोगों की सेवा करना चाहता है। 

 

आगरा जनपद में सेंट कॉनरेड्स स्कूल की 12वीं की छात्रा दक्षिता अग्रवाल ने आईसीएसई में 98.25 अंक पाकर जिले में दूसरा स्थान पाया। दक्षिता का कहना है कि वे टेंशन नहीं लेती हैं। हर दो घंटे के बाद पढ़ाई से ब्रेक लेती हैं। सात से आठ घंटे तक वो पढ़ती हैं। उन्होंने परीक्षा के लिए सभी विषयों की कोचिंग नहीं ली। जिस विषय में उन्हें लगा कि कोचिंग की जरूरत है, उसी में उन्होंने कोचिंग ली। दक्षिता का कहना है कि परीक्षा के समय टीवी आदि से वे कुछ समय के लिए दूर हुई थीं।

वहीं आगरा जनपद में सेंट कॉनरेड्स स्कूल की 10वीं की छात्रा जाह्नवी तिवारी ने परीक्षा 96.2 प्रतिशत अंकों से पास की। जाह्नवी के परिजन दिवाकर तिवारी ने कहा कि केवल अंक आपकी सफलता का पैमाना नहीं होते, अपना उत्तम दें चाहे परिणाम कुछ भी रहे।

आगरा में सेंट पीटर्स कॉलेज के लक्ष्य भारद्वाज 98.75 प्रतिशत के साथ आईएससी में जिले के संयुक्त टॉपर रहे। सेंट पीटर्स कॉलेज के ही शिवम तिवारी को 98.75 प्रतिशक अंक प्राप्त हुए हैं।

एटा जनपद में आईसीएसई बोर्ड का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। जिले के एक मात्र स्कूल में कुल पंजीकृत 90 छात्रों में सभी उत्तीर्ण हुए। यहां10वीं में नीतेश यादव ने 94.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में प्रथम स्थान हासिल किया। तो वहीं 12वीं में तान्या जैन ने 90.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
 

आईएससी 12वीं की परीक्षा में सोलन के दयानंद आदर्श विद्यालय के यश गुप्ता ने हिमाचल में पहला और देश में तीसरा स्थान पाया है। यश गुप्ता सफलता का श्रेय अपने माता-पिता सहित गुरुजनों को दे रहे हैं। माता डॉ. गूंजन गुप्ता सोलन के एक निजी विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं। पिता डॉ. क्षितिज गुप्ता दिल्ली अपोलो ग्रुप के साथ कार्यरत हैं। बातचीत में यश ने बताया कि वे सोशल मीडिया से दूर रहते हैं। सुबह और शाम दस घंटे पढ़ाई करते हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि परीक्षा परिणाम इतना बेहतरीन रहेगा। वे कंप्यूटर इंजीनियर बनना चाहते हैं। उन्हें 500 में से 497 अंक प्राप्त हुए हैं।

12वीं में कानपुर की आशिता 99.75 % अंकों के साथ बनीं देश की सेकंड संयुक्त टॉपर

कानपुर की बेटी आशिता ने देश भर में माता-पिता का नाम रोशन किया है। आशिता रूगंटा कॉमर्स से 99.75 प्रतिशत अंको के साथ देश की सेकंड संयुक्त टॉपर बनीं हैं। अमर उजाला से खास बातचीत के दौरान आशिता ने बताया कि वह आर्किटेक्ट बनना चाहती हैं। बताया कि पिता अमित रूगंटा का स्टील प्रोडेक्ट मैन्युफैक्चरिंग का कारोबार है। उनकी माता सिंगिंग टीचर हैं। आशिता ने अंग्रेजी में 99, अकाउंट 100, ईको में 100, कॉमर्स में 100 अंक प्राप्त किए हैं। आशिता ने बताया कि उन्हें पेंटिंग बनाना बहुत पसंद हैं। आशिता पढ़ाई के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी समय बिताती हैं। उनका मानना है कि पढ़ाई के साथ थोड़ा मनोरंज भी जरूरी है।

मथुरा जनपद में बारहवीं में सेक्रेड हार्ट स्कूल की गीतांशी सिंह 95.75 अंक लेकर जिला टॉपर बनी हैं, वहीं दसवीं में देवर्षिका और अनुराग दोनों ही 97.2 फीसदी अंक लेकर टॉपर बने हैं।
 
विज्ञापन

दिल्ली-एनसीआर में नोएडा के श्रीराम मिलेनियम स्कूल की श्रेष्ठा शर्मा थर्ड टॉपर बन गई हैं। वहीं गाजियाबाद की होली चाइल्ड स्कूल की श्रद्धा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इंदिरापुरम के मॉडर्न अकादमी स्कूल में साहिल गुप्ता ने 12वीं कक्षा में 94.50 अंक हासिल किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें