फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीएआई : सीए उम्मीदवारों के लिए बड़ी राहत, परीक्षा देने का मिलेगा एक और मौका

Sun, 25 Jul 2021 06:02 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ के कारण सैकड़ों विद्यार्थी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की 24 जुलाई, 2021 को आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में आईसीएआई ने इन्हें एक और अवसर प्रदान करने का एलान किया है। 
विज्ञापन
ICAI reschedules CA exams in Maharashtra - फोटो : ICAI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में आईसीएआई ने अपनी परीक्षाओं के कार्यक्रम में बदलाव करते हुए सीए उम्मीदवारों को बड़ी राहत प्रदान की है। दरअसल, भारी बारिश से जलभराव और बाढ़ के कारण सैकड़ों विद्यार्थी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की 24 जुलाई, 2021 को आयोजित परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। ऐसे में आईसीएआई ने इन्हें एक और अवसर प्रदान करने का एलान किया है। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : CA Exam 2021: इन केंद्रों पर रद्द हुई परीक्षाएं, आईसीएआई ने जारी किया नोटिस    

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने घोषणा की है कि महाराष्ट्र के कुछ शहरों में 24 जुलाई को मौसम की खराब स्थिति के कारण परीक्षा में शामिल नहीं हो पाने वाले सीए उम्मीदवारों को बाद की तारीख में परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी। आईसीएआई द्वारा आधिकारिक बयान में बताया कि इचलकरंजी, कोल्हापुर, रत्नागिरी, सांगली और सतारा शहरों में प्रतिकूल मौसम की स्थिति के बारे में सूचनाएं मिली हैं। असाधारण प्राकृतिक आपदाओं और प्रवेश स्तर की परीक्षा के परीक्षार्थियों के नियंत्रण से बाहर की परिस्थितियों के कारण यह निर्णय किया गया है। 
विज्ञापन

 

Trending Videos

यह भी पढ़ें : आईसीएआई ने जारी की अधिसूचना, जानिए ऑप्ट-आउट विकल्प का कौन ले सकता है लाभ    

आईसीएआई ने कहा कि सीए फाउंडेशन परीक्षा, पेपर -1, सिद्धांतों और लेखांकन के अभ्यास में अनुपस्थित रहने वाले परीक्षार्थियों को अवसर दिया जाए। 24 जुलाई, 2021 को निर्धारित उक्त पेपर को एक निश्चित तारीख पर आयोजित किया जाएगा, जिसे फाउंडेशन परीक्षा के समापन यानी 30 जुलाई, 2021 के बाद सूचित किया जाएगा। अन्य सभी शहरों/केंद्रों के संबंध में पूर्व में घोषित परीक्षाओं का कार्यक्रम अपरिवर्तित रहेगा।
विज्ञापन

आईसीएआई ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि यह परीक्षार्थियों के करियर में उन्नति और अकादमिक हितों की रक्षा के लिए किया गया है। इन परीक्षार्थियों को 26, 28 और 30 जुलाई को होने वाली फाउंडेशन परीक्षा के बचे हुए पेपरों में शामिल होने की सलाह दी जाती है। 

यह भी पढ़ें : आईसीएसआई कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी, यहां देखें नतीजे    

गौरतलब है कि ऐसा ही निर्णय इंजीनियरिंग संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली जेईई परीक्षा के संदर्भ में भी किया गया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के निर्देश के बाद राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी ने सूचना जारी कि बाढ़ से प्रभावित छात्रों को बाद में जेईई मेन के लिए फिर से उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें