फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICAI CA Exams: आईसीएआई सीए मई 2022 परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ICITSS सीबीटी परीक्षा की तिथियां भी जारी

Mon, 21 Feb 2022 09:44 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

ICAI CA May 2022 Exams: सीए मई 2022 की परीक्षाओं में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईसीएआई सीए परीक्षा फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) की ओर से आईसीएआई सीए परीक्षा मई 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया सोमवार, 21 फरवरी से शुरू हो गई है। आईसीएआई ने सूचना प्रौद्योगिकी और सॉफ्ट स्किल्स, आईसीआईटीएसएस पर एडवांस इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए सीबीटी परीक्षा तिथियां भी जारी की हैं। 

विज्ञापन

सीए मई परीक्षा में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आईसीएआई सीए परीक्षा फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। इन पेपरों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार अधिक जानकारी आधिकारिक वेबसाइट icai.org पर प्राप्त कर सकते हैं। सीए परीक्षा उम्मीदवार ध्यान दें कि अंतिम समय में किसी भी तकनीकी समस्या से बचने के लिए अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 

यह भी पढ़ें : IGNOU Admit Card 2022: इग्नू पीएचडी प्रवेश परीक्षा 24 फरवरी को होगी, यहां से डाउनलोड करें प्रवेश-पत्र 

विज्ञापन

ICAI CA Exams: मई 2022 परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

  • मई की परीक्षाओं के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू : 21 फरवरी, 2022
  • आवेदन पंजीकरण करने की अंतिम तिथि : 13 मार्च, 2022
  • विलंब शुल्क के साथ आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 मार्च, 2022
  • सीए फाउंडेशन मई परीक्षा की तिथियां : 23, 25, 27, 29 मई
  • सीए इंटरमीडिएट मई परीक्षा की तिथियां : 15 मई, 18, 20, 22, 24, 26, 28, 30 मई
  • सीए फाइनल मई परीक्षा की तिथियां : 14, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 29 मई

यह भी पढ़ें : JKBOSE: जम्मू डिवीजन कक्षा 10वीं का परिणाम जारी, 69.76 फीसदी रहा रिजल्ट, लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा
 
विज्ञापन

ICITSS CBT Exams के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

सीबीटी तिथियां 20 मार्च, 2022  23 अप्रैल, 2022
पात्रता समय-सीमा 20 फरवरी, 2022 23 मार्च, 2022
परीक्षा आवेदन शुरू 28 फरवरी, 2022 05 अप्रैल, 2022
आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 04 मार्च, 2022 09 अप्रैल, 2022

यह भी पढ़ें : GATE 2022: आईआईटी खड़गपुर ने जारी की गेट परीक्षा 2022 की उत्तर कुंजी, प्रश्न-पत्र भी कर सकते हैं डाउनलोड
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें