ICAI CA Inter, Final November Admit Card 2023: इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने नवंबर में होने वाली चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) इंटरमीडिएट और फाइनल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने आईसीएआई सीए इंटर, फाइनल नवंबर परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइटों icai.org, eservices.icai.org पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
ग्रुप 01 के लिए सीए इंटरमीडिएट परीक्षा आईसीएआई द्वारा 02, 04, 06 और 08 नवंबर को और ग्रुप 02 के लिए 10, 13, 15 और 17 नवंबर को आयोजित की जाएगी। दूसरी ओर, सीए फाइनल परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। ग्रुप 01 के लिए 01, 03, 05, और 07 और ग्रुप 02 के लिए 09, 11, 14 और 16 नवंबर को आयोजित होगी।
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icai.org या eservices.icai.org पर जाएं।
होमपेज से परीक्षा टैब चुनें।
सीए नवंबर परीक्षाओं के लिंक का चयन करें।
उम्मीदवार लॉगिन पोर्टल स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
अपना आईसीएआई सीए यूजरनेम और पासवर्ड दर्ज करें।
स्क्रीन पर आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2023 दिखाई देगा।
भविष्य के लिए आईसीएआई सीए एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।