फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Plus One Second Allotment 2021: सूची जारी, विद्यार्थी ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम 

Thu, 07 Oct 2021 06:54 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala plus one 2nd allotment list: विभाग के डायरेक्टर जनरल ने सभी अलॉटेड विद्यार्थियों से समय रहते अपने सभी ऑरिजिनल दस्तावेजों के साथ स्कूल पहुंच कर 21 अक्तूबर तक अपनी सीट कंफर्म करने को कहा है। सीट कंफर्म न होने की स्थिति में  विद्यार्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
केरल प्लस वन दूसरी अलॉटमेंट 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केरल के सामान्य शिक्षा विभाग ने राज्य में प्लस वन सेकंड अलॉटमेंट 2021 के परिणाम सुबह 10 बजे जारी कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए रिजल्ट विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  http://hscap.kerala.gov.in पर उपलब्ध हैं। अपनी सीट को कंफर्म करने के लिए छात्रों को 21 अक्तूबर तक का समय दिया गया है। जिन विद्यार्थियों ने प्लस वन सेकंड अलॉटमेंट 2021 के लिए अपना पंजीयन कराया है, वह अपना परिणाम अब वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इससे पहले मेरिट कोटा और खेल कोटा के परिणाम भी विभाग के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए गए थे। राज्य के सामान्य शिक्षा विभाग ने इससे पहले परिणामों को लेकर एक प्रेस रिलीज भी जारी की थी। 

विज्ञापन

21 अक्तूबर तक कर ले सीट कंफर्म
विभाग के डायरेक्टर जनरल ने सभी अलॉटेड विद्यार्थियों से समय रहते अपने सभी ऑरिजिनल दस्तावेजों के साथ स्कूल पहुंच कर 21 अक्तूबर तक अपनी सीट कंफर्म करने को कहा है। सीट कंफर्म न होने की स्थिति में विद्यार्थियों को दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा। केरल के सामान्य शिक्षा विभाग के अनुसार कुल 2 लाख 70 हजार 188 सीटों में से 2 लाख 69 हजार सीटें विद्यार्थियों को अलॉट कर दी गई है। अभी 655 सीटें रिक्त हैं। 

केरल प्लस वन सेकंड अलॉटमेंट 2021 के परिणाम चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए निर्देशों का पालन कर सकते हैं। 
1. केरल के सामान्य शिक्षा विभाग विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2.होम पेज पर दिख रही लिंक पर क्लिक करें। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

3.मांगी जा रही जानकारियां जैसे यूजर नेम, अपना पासवर्ड, जिला आदि को की सूचना भरें।
4.आपका परिणाम आपके सामने आ जाएगा, इसे चेक कर लें।
5.भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर के प्रिंट निकलवा लें।  

इसके अलावा विद्यार्थी अपना परिणाम जानने के लिए  http://admission.dge.kerala.gov.in  का भी प्रयोग कर सकते हैं। इसके लिए विद्यार्थियों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हाईयर सेकेंडरी एडमिशन के सेक्शन पर जाना होगा। एचएससीएपी के निर्देशों के अनुसार विद्यार्थी एडमिशन प्रक्रिया के समय अपनी फीस जमा कर के सीट कंफर्म कर सकते हैं। विभाग के अनुसार नए और शुरुआती अलॉटमेंट प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तय समय से एडमिशन मिल जाना चाहिए।  जिन विद्यार्थियों  ने आखिरी समय में पंजीयन कराया था, अगर उन्हें अलॉटमेंट नहीं मिला है, तो उन्हें अगली अलॉटमेंट में सीट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी वेबसाइट को चेक करते रहें। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें