फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएससी रिजल्ट 2021: महाराष्ट्र बोर्ड ने स्कूलों से 21 जुलाई तक ऑनलाइन अंक भरने के लिए कहा

Tue, 06 Jul 2021 04:23 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • महाराष्ट्र बोर्ड के हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परिणाम 2021 अंक अच्छी तरह से सारणीबद्ध होने के बाद जारी होंगे। 
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र बोर्ड के हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परिणाम 2021 अंक अच्छी तरह से सारणीबद्ध होने के बाद जारी होंगे। बोर्ड ने बारहवीं कक्षा के परिणाम को अंतिम रूप देने के लिए समय सारिणी जारी की है। साथ ही सभी स्कूलों के प्राचार्यों को 21 जुलाई तक ऑनलाइन छात्रों के अंक भरने को कहा है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-त्रिपुरा: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए मूल्यांकन मानदंड जारी, ऐसे बनेगा रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने शेड्यूल जारी कर दिया है। कार्यक्रम के अनुसार, सभी शिक्षकों एवं प्राचार्यों के लिए यूट्यूब के माध्यम से अंकन प्रणाली पर प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। अलग-अलग तरह के काम के लिए अलग-अलग तारीखें आवंटित की गई हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-UP Board Result 2021: बिना रोल नंबर कैसे देखे अपना यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट

इवेंट का नाम शेड्यूल डेट
मार्किंग सिस्टम पर यूट्यूब ट्रेनिंग प्रोग्राम 7 जुलाई, 11 बजे से 1 बजे तक
कोविड-19 के कारण जिन छात्रों का आंतरिक मूल्यांकन नहीं हुआ उनका मूल्यांकन  7 जुलाई से 14 जुलाई 2021                      
कक्षा शिक्षकों द्वारा भेजे गए अंतिम अंकों की जांच कर रही परिणाम समिति 8 जुलाई से 17 जुलाई
प्राचार्यों द्वारा छात्रों के अंतिम अंक ऑनलाइन प्रणाली में भरना 14 जुलाई से 21 जुलाई
रिजल्ट जारी 23 जुलाई 2021
विज्ञापन

महाराष्ट्र बोर्ड में 12वीं कक्षा के लगभग 14 लाख छात्रों के परिणाम की गणना की जाएगी। स्कूल प्राचार्य की अध्यक्षता में सात सदस्यीय परिणाम समिति तत्काल गठित की जानी है, जो सभी विषय शिक्षकों की बैठक करेगी। यह सुनिश्चित करेगा कि शिक्षक अंकों की गणना करने की पद्धति को समझें और समय सीमा के भीतर परिणामों को सारणीबद्ध करें एवं राज्य को भेजे जाने से पहले परिणामों की जांच भी करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें