फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HPBOSE SOS Result: हिमाचल ओपन स्कूल परीक्षाओं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 21 Nov 2023 04:54 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HPBOSE SOS Result: हिमाचल प्रदेश राज्य ओपन स्कूल की परीक्षाओं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
hpbose result - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HPBOSE SOS Class 8th, 10th, 12th Result Out: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने हिमाचल प्रदेश राज्य ओपन स्कूल परीक्षा कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं जो सितंबर 2023 में आयोजित की गई थी। अब उन परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस वर्ष 12वीं कक्षा में 57.3% छात्रों को उत्तीर्ण घोषित किया गया है। छात्र अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

बोर्ड ने मिडिल, मैट्रिक और प्लस टू के लिए HPBOSE SOS मार्कशीट 2023 भी जारी की है। परीक्षा परिणाम एचपीएसओएस 12वीं (पूर्ण विषय, री-अपीयर, सुधार, अतिरिक्त) परीक्षाओं, एचपीएसओएस 10वीं (पूर्ण उप, री-अपीयर, अतिरिक्त) और एचपीएसओएस 8वीं परीक्षा - सितंबर 2023 के लिए घोषित किए गए हैं।
विज्ञापन

छात्रों को 05 दिसंबर तक आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने स्कूलों के माध्यम से कक्षा 8वीं में पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना के लिए आवेदन कर सकेंगे। छात्रों को पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के लिए शुल्क का भुगतान करना होगा। पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने वाले छात्रों के पास संबंधित विषय में कम से कम 20% अंक होना अनिवार्य है। जो छात्र दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें 15 दिसंबर तक आवेदन करना होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें