फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AILET 2024: एनएलयू ने बताई आईलेट एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख, 10 दिसंबर को होगी परीक्षा

Tue, 21 Nov 2023 03:53 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AILET 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख घोषित कर दी है। उम्मीदवार बेसब्री से एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे थे। नीचे जानिए कब आएगा एडमिट कार्ड।
विज्ञापन
AILET Admit Card 2024 - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AILET Admit Card 2024: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी दिल्ली ने ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट (AILET 2024) के लिए एडमिट कार्ड जारी करने की तारीख स्थगित कर दी है। शेड्यूल के मुताबिक, AILET परीक्षा 10 दिसंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख बदल दी गई है। अब एडमिट कार्ड नीचे बताई गई तारीख पर जारी किया जाएगा।

विज्ञापन

इस दिन जारी होगा एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने एलएलबी, एलएलएम, पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनएलयू एआईएलईटी प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया है, उन्हें एआईएलईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा। 

एडमिट कार्ड 24 नवंबर को आधिकारिक वेबसाइट - nationallawuniversitydelhi.in पर जारी किया जाएगा। 

एनएलयू ने बताया, "अगर किसी परीक्षा शहर में अभ्यर्थियों की संख्या 100 से कम है, तो उस शहर में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा और उम्मीदवार को उनकी दूसरी/तीसरी प्राथमिकता के अनुसार परीक्षा शहर आवंटित किया जाएगा।"

पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए

विकलांग व्यक्ति (पीडब्ल्यूडी) के तहत उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश पत्र के साथ विकलांगता प्रमाण पत्र ले जाना होगा। 
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • AILET की आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाएं।
  • होमपेज पर AILET एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • दिए गए स्थान पर यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
  • AILET एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • दिए गए विवरण जांचें और भविष्य के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें