HPBOSE Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन की ओर से बोर्ड की ओर से परिणाम को लेकर कोई भी आधिकारिक तारीख नहीं जारी की गई है। हालांकि, ऐसी उम्मीद की जा रही है कि परिणाम जून महीने के आखिरी हफ्ते में जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक अभी बोर्ड की ओर से कॉपी मूल्यांकन की प्रकिया जारी है। इसके खत्म होते ही परिणाम जारी करने की तारीख जारी कर दी जाएगी। छात्र परिणाम से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। किसी भी भ्रामक खबर या जानकारी पर भरोसा न करें।
HPBOSE Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। वहीं, कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 23 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 तक किया गया था। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में छात्र अपने-अपने परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। बस कुछ ही दिनों में उनका इंतजार खत्म हो सकता है।
HPBOSE Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे अपना परिणाम?
छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:
- सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 10 या 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।