HPBOSE 12th Result 2022: कितना रहा सफलता प्रतिशत
हिमाचल बोर्ड बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 93.90 प्रतिशत रहा। क्षितिज, शगुन और अक्षिता ने विज्ञान संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। तीनों ने 98.6% (493/500) अंक हासिल किए हैं।
HPBOSE 12th Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
HPBOSE ने राज्य में कक्षा बारहवीं की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 22 मार्च से लेकर 13 अप्रैल, 2022 तक किया था। बारहवीं बोर्ड की परीक्षा में कुल 87,871 छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था। परीक्षा के बाद से ही बड़ी संख्या में छात्र अपने-अपने परिणाम का इंतजार कर रहे थे। बता दें कि बोर्ड की ओर से परिणाम टर्म-एक और टर्म-दो की आयोजित की गई बोर्ड परीक्षाओं में प्राप्त किए गए अंकों के आधार पर तैयार किए गए हैं।
HPBOSE Result 2022: ऐसे चेक करें अपना परिणाम?
छात्र अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के कर सकते हैं-:
- छात्र सबसे पहले हिमाचल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे 12वीं के रिजल्ट से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे अपना रोल नंबर और जन्मतिथि को दर्ज करें और सबमिट करें।
- अब आपका परिणाम आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- आगे की जरूरत के लिए परिणाम को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें।
छात्र परीक्षा से जुड़ी किसी भी आशंका को दूर करने के लिए इन माध्यम का प्रयोग करें-:
- मोबाइल नंबर- 01892-242140
- ईमेल- hpbosesop2.27@gmail.com