फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP NEET 2022: एचपी नीट पीजी काउंसलिंग दूसरे दौर की मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें अलॉटमेंट

Sat, 29 Oct 2022 05:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (डीएमईआर) शिमला ने हिमाचल प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। 
विज्ञापन
HP NEET PG Counselling 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HP NEET PG Counselling 2022: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग (डीएमईआर) शिमला ने हिमाचल प्रदेश नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के दूसरे दौर की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश राज्य में मास्टर्स ऑफ सर्जरी (MS), डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD) और डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड (DNB) पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - amruhp.ac.in से दूसरे दौर की अंतरिम मेरिट सूची देख सकते हैं। 

विज्ञापन

एएमआरयू कर रही काउंसलिंग का आयोजन

अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी, हिमाचल प्रदेश, डीएमईआर शिमला की ओर से राज्य की नीट पीजी काउंसलिंग आयोजित कर रहा है। विश्वविद्यालय ने एमडी, एमएस, डीएनबी पाठ्यक्रमों के लिए दूसरे दौर के लिए श्रेणी-वार नीट पीजी अंतरिम मेरिट सूची जारी की है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हिमाचल प्रदेश डायरेक्ट कोटा, कोटा इन-सर्विस, मैनेजमेंट कोटा और एनआरआई और सिंगल गर्ल चाइल्ड के लिए अंतरिम मेरिट सूची भी देख सकते हैं।

 

953 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया

HP NEET PG काउंसलिंग 2022 राउंड टू प्रोविजनल मेरिट लिस्ट में लगभग 953 उम्मीदवारों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। हालांकि, हिमाचल प्रदेश नीट पीजी फाइनल मेरिट लिस्ट 31 अक्तूबर, 2022 को जारी की जाएगी। फाइनल मेरिट लिस्ट में शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवारों को वेरिफिकेशन और एडमिशन के लिए आवंटित कॉलेज में अपने मूल दस्तावेजों और आवंटन पत्र के साथ रिपोर्ट करना होगा। 
 

HP NEET PG Counselling 2022 दूसरे दौर में आगे क्या होगा?

  • राज्य कोटा नीट पीजी 2022 फाइनल मेरिट लिस्ट : 31 अक्तूबर, 2022
  • च्वॉइस फिलिंग शुरू होने की तिथि : 01 नवंबर, 2022
  • अंतरिम सीट मैट्रिक्स जारी होने की तारीख : 04 नवंबर, 2022
  • अंतिम सीट मैट्रिक्स जारी होने की तारीख : 07 नवंबर, 2022
  • आवंटित महाविद्यालयों में रिपोर्टिंग 09-10 नवंबर, 2022
विज्ञापन

HP NEET PG Counselling ऐसे डाउनलोड करें सूची

  1. AMRU विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amruhp.ac.in पर जाएं।
  2. नोटिस अनुभाग में जाएं और निर्दिष्ट अनंतिम मेरिट सूची लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां पर दूसरे दौर के अलॉटमेंट की अंतरिम मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी।
  4. मेरिट सूची डाउनलोड करें और इसमें अपना नाम या आवेदन संख्या खोजें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें