परीक्षा के लिए अपने संबंधित स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन संख्या और जन्म की तारीख आदि विवरण दर्ज करने होंगे। डिवाइस पर सीएसआईआर नेट स्कोर कार्ड 2022 डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों को उस पर सूचीबद्ध सभी विवरणों को ध्यान से देखना चाहिए, जैसे नाम, रोल नंबर, योग्यता स्थिति, प्रतिशतता, विषय, रैंक और प्राप्त कुल अंक इत्यादि।
CSIR NET Result 2022 अब आगे क्या?
अब, सीएसआईआर नेट परिणाम 2022 की घोषणा के बाद, सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन दौर के लिए उपस्थित होना होगा। इसके आयोजन की तारीखों की घोषणा जल्द की जाएगी।
CSIR NET Result 2022 डाउनलोड करने की प्रक्रिया
परीक्षा के स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे उल्लेखित चरणबद्ध प्रक्रिया का अनुसरण करना चाहिए।
-
सबसे पहले उममीदवार सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
-
वेबसाइट के होम पेज पर दिख रहे रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
-
अब आप एक नए लॉग इन पेज पर पहुंच जाएंगे।
-
अपना वैध लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करें जैसे कि आवेदन संख्या और जन्म तिथि।
-
सभी विवरण जमा करें। स्क्रीन पर स्कोर कार्ड दिखाई देगा।
-
सभी स्कोर कार्ड विवरण जांचें और इसे अपने डिवाइस पर डाउनलोड करें। भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्रिंट करें।
-
परीक्षा के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करने का सीधा लिंक csirnet.nta.nic.in पर दिया गया है।
संबंधित खबर अंग्रेजी में पढ़ने के लिए Results.AmarUjala.Com पर क्लिक करें।