इसलिए जारी किया गया कार्यक्रम
बोर्ड साल में एक बार डीएलएड प्रवेश परीक्षा और दो बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित करता है। परीक्षा का कार्यक्रम इसलिए जारी किया गया है ताकि राज्य स्तर पर अन्य विभागीय भर्ती और प्रवेश परीक्षाओं द्वारा निर्धारित परीक्षा तिथियों का बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं से टकराव न हो।
इन दिनों पर होगी परीक्षा
टीईटी परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाती है। पहली एचपी टीईटी परीक्षा 22 जून से 2 जुलाई 2024 तक और दूसरी एचपी टीईटी परीक्षा 15 से 26 नवंबर 2024 के बीच आयोजित की जाएगी।
इस दिन शुरू होगी पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवार DElEd CET परीक्षा के लिए 20 अप्रैल, 2024 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। HP TET परीक्षा के लिए पंजीकरण 4 मई, 2024 से और HP TET द्वितीय के लिए 27 सितंबर, 2024 से पंजीकरण किया जा सकेगा।
डीएलएड 2024 पात्रता मानदंड
डीएलएड पाठ्यक्रमों के लिए बुनियादी पात्रता आवश्यकताएं नीचे दी गई हैं:
- हिमाचल प्रदेश डीएलएड के लिए आवेदन करते समय उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, आवेदन करने की अधिकतम आयु सीमा 32 वर्ष है।
- 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं। 12वीं कक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार भी आवेदन करने के पात्र हैं।
- उम्मीदवारों को भारत का नागरिक होना चाहिए।