यह भी पढ़ें- UP Lekhpal Exam 2022: कल होगी यूपी लेखपाल भर्ती परीक्षा, यहां पढ़ें पेपर पैटर्न और जरूरी गाइडलाइंस
राष्ट्रीय बीमा कंपनी को मिला अनुबंध
हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर डॉ वी सी विवेकानंदन ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नमातकोत्तर में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बीमा योजना लागू की है। इस बीमा का टेंडर देने के लिए बोली लगाई गई थी, जिसके बाद एक राष्ट्रीय बीमा कंपनी को अनुबंध दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए छात्रों से अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- NEET UG Answer Key: कब जारी होगी नीट यूजी की आंसर की, कैसे चेक कर सकेंगे? यहां पढ़ें
क्या है बीमा की खूबी?
कुलपति ने बताया कि इस पहल के तहत, बीमा कंपनी प्रत्येक छात्र को 1 लाख रुपये का कवर प्रदान करेगी। यह योजना परामर्श शुल्क और नैदानिक परीक्षणों के साथ अस्पतालों में कैशलेस सेवा को कवर करेगी। इस बीमा के तहत कोरोना और इसके वैरिएंट को भी कवर किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- MIG 21 Crash: आधी सदी से भी पुराने मिग-21 विमान क्यों बने हुए हैं देश की मजबूरी, यहां पढ़ें