फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HBSE Result 2022 Class 12th Out: हरियाणा बोर्ड का रिजल्ट जारी, टॉप 3 में पांच लड़कियां, ऐसे करें चेक

Wed, 15 Jun 2022 05:22 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

HBSE Result 2022 Class 12th Out:  बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) भिवानी ने एचबीएसई (HBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड रिजल्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

HBSE Haryana Board Result 2022: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) भिवानी ने एचबीएसई (HBSE) कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 की घोषणा कर दी है। हरियाणा बोर्ड की ओर से कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 2022 के नतीजे बुधवार, 15 जून को जारी किए गए। टॉप तीन में पांच छात्राओं ने बाजी मारी है।

विज्ञापन

इस साल हरियाणा बोर्ड कक्षा 12वीं का पास प्रतिशत 87.08 फीसदी रहा है। हरियाणा बोर्ड परिणाम में कक्षा 12वीं की पांच छात्राओं निनदाना की काजल, नरवाना की मुस्कान, पिहौवा की साक्षी, पूनम और श्रुति ने शीर्ष तीन रैंक पाई है। परिणामों में लड़कियों का परीक्षा परिणाम 90.51 तो लडक़ों का परीक्षा परिणाम 83.96 प्रतिशत रहा।

विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड परिणाम 2022: कैसे चेक करें स्कोरकार्ड

  • चरण 1: सबसे पहले हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।
  • चरण 2: आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको बीएसईएच कक्षा 12वीं के परिणाम 2022 का लिंक मिलेगा। 
  • चरण 3: लिंक पर क्लिक करने के बाद, आपको एक नए पृष्ठ पर भेज दिया जाएगा, यहां आपको आवश्यक क्रेडेंशियल यानी रोल नंबर और कैप्चा आदि दर्ज करना होगा।
  • चरण 4: क्रेडेंशियल सबमिट करने के बाद आपके परिणाम स्क्रीन पर उपलब्ध होंगे। परिणाम में उल्लेखित सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांचें।
  • चरण 5: परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एचबीएसई कक्षा 12वीं के स्कोरकार्ड का एक प्रिंट प्राप्त करें।
विज्ञापन

किस टॉपर को मिले कितने अंक

 
रैंक नाम प्राप्तांक स्कूल
1 काजल  498 अंक केसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोहतक
2 मुस्कान 496 अंक एसडी गर्ल्स कॉलेज
2 साक्षी 496 अंक बाना श्रवणनाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3 श्रुति 495 अंक टैगोर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
3 पूनम 495 अंक बाल विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल

यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022 Date Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट, जानें कब आएंगे नतीजे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें