फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala Board SSLC Result: केरल बोर्ड एसएसएलसी 10वीं का परिणाम जारी, 99.26% रहा रिजल्ट

Wed, 15 Jun 2022 05:18 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Kerala Board SSLC 10th Result 2022: केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार, 15 जून, 2022 को घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Kerala Board SSLC Result Out - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kerala Board SSLC 10th Result 2022: केरल सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (एसएसएलसी) कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार, 15 जून, 2022 को घोषित कर दिया गया है। एसएसएलसी परीक्षा में उत्तीर्ण प्रतिशत 99.26 फीसदी रहा है। इस साल कुल 4.23 लाख (4,23,303) छात्रों ने एसएसएलसी यानी कक्षा 10वीं की परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है।

विज्ञापन


एसएसएलसी, कक्षा 10वीं की परीक्षा में छात्रों के मुकाबले छात्राओं ने बाजी मारी है। केरल बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा का 2022 आधिकारिक वेबसाइट- keralapareekshabhavan.in, sslcexam.kerala.gov.in, results.kite.kerala.gov.in, results.kerala.nic.in और prd.kerala.gov पर उपलब्ध है। 

यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022 Date Live: सीएम योगी ने यूपी बोर्ड रिजल्ट पर दिए ये निर्देश, जानें कब आएंगे नतीजे

विज्ञापन

इस साल केरल एसएसएलसी परीक्षा 2022 के लिए लगभग 4.26 लाख छात्र उपस्थित हुए हैं। है। छात्र एसएसएलसी परिणाम 2022 को एसएमएस के माध्यम से भी देख सकते हैं, उन्हें रोल नंबर संख्या 56263 पर भेजने की आवश्यकता है। इसके अलावा वे सफलम एप के माध्यम से एसएसएलसी स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएसएलसी परीक्षा 31 मार्च से 29 अप्रैल तक आयोजित की गई थी। एसएसएलसी, 10वीं परीक्षा 2022 में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ा है। पिछले साल, SSLC परीक्षा में कुल 99.47 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। 

यह भी पढ़ें : UP Board Result 2022 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर सीएम योगी का बड़ा एलान, खत्म होगा लाखों छात्रों का इंतजार
विज्ञापन

छात्रों को आधिकारिक वेबसाइटों से एसएसएलसी स्कोर कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। इसके बाद एसएसएलसी स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा, डाउनलोड करें और आगे के संदर्भों के लिए एक प्रिंट आउट कर लें। पिछले साल, 87.94 प्रतिशत छात्रों ने HSE परीक्षा पास की थी। इस वर्ष, HSE प्लस 2 परिणाम 2022 की घोषणा 20 जून, 2022 को की जाएगी।  

यह भी पढ़ें : UGC NET 2022: यूजीसी नेट एग्जाम डेट का कब होगा एलान? जानें किस वेबसाइट पर मिलेंगे एडमिट कार्ड
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें