आवेदन करने की अंतिम तिथि
योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान, अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे संपादित भी किया जा सकता है और राउंड 3 के लिए अपनी च्वॉइस भी सबमिट कर सकते हैं। तीसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 सितंबर को जारी किया जाएगा।
फीस
जो अभ्यर्थी काउंसलिंग के पहले या दूसरे राउंड में पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, तीसरे राउंड में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए 10,000 रुपये (एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी के लिए 5,000 रुपये) और प्राइवेट के लिए 1 लाख रुपये का सुरक्षा शुल्क जमा करना होगा।
जिन अभ्यर्थियों को पिछले राउंड की काउंसलिंग में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें खुद को ऑनलाइन अपग्रेड करने की इच्छा या विकल्प देना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "जो उम्मीदवार राउंड-1 में शामिल हुआ था, लेकिन राउंड-2 काउंसलिंग में भाग नहीं लेता है या राउंड 1 आवंटित सीटों से इस्तीफा नहीं देता है, उसे भी राउंड-3 में भाग लेने की अनुमति होगी।"