फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana NEET UG Counselling 2023: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए पंजीकरण शुरू, देखें पूरा शेड्यूल

Sat, 09 Sep 2023 10:35 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Haryana NEET UG Counselling 2023: हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग के लिए तीसरे राउंड के कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Haryana NEET UG Counselling 2023: चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान विभाग ने एमबीबीएस, बीडीएस कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए हरियाणा नीट यूजी काउंसलिंग के लिए तीसरे राउंड के कार्यक्रम की घोषणा की है। शेड्यूल के मुताबिक, राज्य राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा काउंसलिंग के तीसरे राउंड के लिए पंजीकरण आज, यानी 09 सितंबर से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - uhsrugcounselling.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आवेदन करने की अंतिम तिथि

योग्य उम्मीदवार 13 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान, अगर आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाती है तो उसे संपादित भी किया जा सकता है और राउंड 3 के लिए अपनी च्वॉइस भी सबमिट कर सकते हैं। तीसरे राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 14 सितंबर को जारी किया जाएगा।
विज्ञापन

फीस

जो अभ्यर्थी काउंसलिंग के पहले या दूसरे राउंड में पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं, उन्हें दोबारा पंजीकरण कराने की आवश्यकता नहीं है। हालांकि, तीसरे राउंड में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को सरकारी मेडिकल और डेंटल कॉलेजों के लिए 10,000 रुपये (एससी, एसटी, ईडब्ल्यूएस, पीडब्ल्यूबीडी के लिए 5,000 रुपये) और प्राइवेट के लिए 1 लाख रुपये का सुरक्षा शुल्क जमा करना होगा।

जिन अभ्यर्थियों को पिछले राउंड की काउंसलिंग में सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें खुद को ऑनलाइन अपग्रेड करने की इच्छा या विकल्प देना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए पात्र नहीं माना जाएगा। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है, "जो उम्मीदवार राउंड-1 में शामिल हुआ था, लेकिन राउंड-2 काउंसलिंग में भाग नहीं लेता है या राउंड 1 आवंटित सीटों से इस्तीफा नहीं देता है, उसे भी राउंड-3 में भाग लेने की अनुमति होगी।"
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें