फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GUJCET 2024 Exam: गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट कल से शुरू, जानें परीक्षा का समय और सभी आवश्यक दस्तावेज

Sat, 30 Mar 2024 05:55 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

GUJCET 2024 Exam:  गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कल, 31 मार्च को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट शुरू करेगा। परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
गुजरात सीईटी - गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

GUJCET 2024 Exam: गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSHSEB) कल, 31 मार्च को गुजरात कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (GUJCET) शुरू करेगा। शेड्यूल के अनुसार, कल भौतिकी और रसायन विज्ञान का पेपर सुबह 10 बजे से दोपहर तक आयोजित किया जाएगा। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जीवविज्ञान और दोपहर 3 बजे से शाम 4 बजे तक होगी।

विज्ञापन


जीयूजेसीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 40% अंक प्राप्त करने होंगे। जीयूजेसीईटी परीक्षा बीटेक और बीफार्मा कार्यक्रमों में से किसी एक में प्रवेश पाने के इच्छुक पात्र उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। परीक्षा केवल गुजरात स्थित कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

बोर्ड ने जीयूजेसीईटी 2024 के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट gujcet.gseb.org पर उपलब्ध करा दिए हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं। एडमिट कार्ड परीक्षा के दिन के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। उम्मीदवारों को उनके हॉल टिकट के बिना परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा पैटर्न
जीयूजेसीईटी परीक्षा 3 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएंगी। परीक्षा तीन भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी और गुजराती में आयोजित की जाएगी। प्रश्न पत्र कुल 120 अंकों का होगा, जिसमें से भौतिकी से 40 प्रश्न, रसायन विज्ञान से 40 प्रश्न और गणित से 40 प्रश्न पूछे जाएंगे।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें