फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP BED JEE 2024: यूपी बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि, तुरंत इस लिंक से करें पंजीकरण

Sat, 30 Mar 2024 05:10 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

 UP BED JEE 2024: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी, उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए कल आखिरी दिन है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताएं तरीके से आवेदन कर दें।
विज्ञापन
UP BEd JEE - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP BED JEE 2024: बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झाँसी, उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (UP BED JEE 2024) के लिए आवेदन की कल अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक bujhansi.ac.in पर जाकर तुरंत आवेदन कर दें। उत्तर प्रदेश बैचलर ऑफ एजुकेशन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 24 अप्रैल, 2024 को आयेजित की जाएगी।

विज्ञापन

UP BED JEE 2024: शैक्षणिक योग्यता
  • सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से संबंधित उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 50 प्रतिशत कुल अंकों के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण करना चाहिए।
  • अनुसूचित जाति (एससी)/अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग से संबंधित उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या स्नातकोत्तर उत्तीर्ण होना चाहिए। हालाँकि, न्यूनतम अंकों के लिए कोई मानदंड नहीं हैं
  • मुख्य विषयों के रूप में गणित और विज्ञान वाले बीई/बीटेक डिग्री वाले उम्मीदवारों को कम से कम 55 प्रतिशत कुल अंक प्राप्त होने चाहिए।

UP BED JEE 2024: आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग/ओबीसी- 1000 रुपये आवेदन शुल्क
एससी/एसटी- 500 रुपये आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग/ओबीसी लेट फिस- 1600 रुपये आवेदन शुल्क
एससी/एसटी लेट फिस- 800 रुपये आवेदन शुल्क

UP BED JEE 2024: एडमिट कार्ड पर उल्लिखित विवरण 
यूपी बीएड जेईई के एडमिट कार्ड में निम्नलिखित विवरण होंगे:
उम्मीदवार का नाम
उम्मीदवार का रोल नंबर
उम्मीदवार का जन्म तिथि
उम्मीदवार का लिंग
परीक्षा की तारीख और समय
परीक्षा केंद्र का पता
परीक्षा दिवस दिशानिर्देश
 
विज्ञापन

UP BED JEE 2024: ऐसे करें आवेदन
यूपी बीएड आवेदन पत्र 2024 परीक्षा आयोजित करने वाले प्राधिकारी द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट - bujhansi.ac.in पर जारी किया गया है। उम्मीदवार इन चरणों का पालन करके ऑनलाइन मोड में आवेदन पत्र भर सकते हैं -
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं - संचालन निकाय की आधिकारिक वेबसाइट।
होमपेज पर उपलब्ध 'यूपी बीएड जेईई 2024' लिंक पर क्लिक करें।
साइनअप का चयन करें और आगे बढ़ें।
परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए, इन क्रेडेंशियल्स के साथ साइन इन करें।
पूछे गए सभी विवरण जैसे नाम, जन्म तिथि, संपर्क जानकारी आदि दर्ज करके आवेदन पत्र भरें और सबमिट करें।
भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें